यूपी : गेरुआ हुईं हज हाउस की दीवारें, मंत्री बोले- केसरिया रंग ऊर्जा का प्रतीक

Lucknow Haj House painted by saffron colour by government
यूपी : गेरुआ हुईं हज हाउस की दीवारें, मंत्री बोले- केसरिया रंग ऊर्जा का प्रतीक
यूपी : गेरुआ हुईं हज हाउस की दीवारें, मंत्री बोले- केसरिया रंग ऊर्जा का प्रतीक

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित हज हाउस को केसरिया रंग से रंग दिया गया है। बता दें कि इससे पहले सीएम हाउस को भी इसी रंग से पेंट किया गया था जो पहले सफेद रंग में रंगा था। शुक्रवार को लखनऊ शहर में स्थित यूपी हज समिति की दीवारों को देखकर हर कोई सख्ते में आ गया। बता दें कि अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड ने शुक्रवार को हज हाउस को केसरिया रंग से पेंट कराया। इसके बाद हज हाउस की फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर होने लगीं। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद से ही इस पर चर्चा होने लगी। लखनऊ के बापू भवन के सामने स्थित यूपी हज हाउस पर पहले सफेद और हरा रंग पेंट किया गया था।

हज हाउस को केसरिया रंग कराने पर अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि इस तरह के मामलों में विवाद करने की कोई जरूरत नहीं है। केसरिया एक रंग है जो ऊर्जा का प्रतीक है और इसके चमकदार होने के कारण ही इसे इमारत पर पेंट किया गया है और यह रंग अच्छा भी लगता है। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास कोई बड़ा मुद्दा नहीं है इसलिए वे इस तरह के मुद्दों को उठा रहे हैं।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब सरकारी इमारतों को केसरिया रंग से कलर किया गया हो इससे पहले भी राजधानी लखनऊ समेत यूपी की कई सरकारी ऑफिस को केसरिया रंग से पेंट किया जा चुका है। अक्टूबर में सीएम ऑफिस को केसरिया रंग से पेंट किया गया था। वहीं दिसंबर में पीलीभीत के 100 से ज्यादा सरकारी स्कूलों पर भगवा रंग पेंट किया गया था। कुछ समय पहले सड़क के किनारे लगे संकेतक बोर्ड को भगवा करने की भी खबरे आ चुकी हैं। गौरतलब है कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी हमेशा भगवा पोशाकों में नजर आते हैं।

Created On :   5 Jan 2018 11:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story