जानवर की मदद करना बन गया इस महिला के लिए मुसीबत

Malaysian female singer arrested for keeping a bear in her house
जानवर की मदद करना बन गया इस महिला के लिए मुसीबत
जानवर की मदद करना बन गया इस महिला के लिए मुसीबत

डिजिटल डेस्क,मलयेशिया। आप में से बहुतों को जानवर पालने का शौक जरूर होगा, लेकिन तब क्या हो जब यही शौक आप पर भारी पड़ जाए? जी हां कुछ ऐसा ही अजीब तरह का किस्सा हुआ मलेशिया की एक महिला के साथ। जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस महिला का नाम जरिथ सोफिया यासीन है। 27 वर्षीए यासीन पेशे से एक गायिका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने बताया कि पिछले हफ्ते रात के समय सड़क किनारे उसे एक जानवर दिखा, जो काफी बीमार था। जिसे वह कुत्ता समझ कर घर ले आई। लेकिन उस जानवर की हकीकत तब सामने आई, जब वह घर की खिड़की से मुंह बाहर निकालकर घरघरा रहा था। घरघराने की आवाज सुन लोगों ने जब ऊपर देखा तो वे जानवर को देख डर गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया। लोगों ने बिना देर किए पुलिस को फोन लगा दिया। इसके बाद वन्यजीव विभाग के कर्मचारियों ने महिला के घर पर छापा मार जानवर को बरामद कर लिया। साथ ही महिला के ऊपर अवैध रूप से घर पर जानवर रखने का आरोप भी लगाया गया।

लेकिन महिला ने अपने ऊपर लगाए गए सभी इल्जामों को सिरे से खारिज कर दिया। महिला ने जिस जानवर को कुत्ता समझ कर अपने घर में पाला था, असल में वह एक जंगली भालू निकला। इस पर महिला ने बताया कि वो जिसे कुत्ता समझ कर घर ले आई, उसे नहीं पता था कि वो एक जंगली भालू है। वो तो बस उसकी मदद करना चाहती थी ताकि वह स्वस्थ हो जाए और उसके बाद उसे चिड़ियाघर में देना चाहती थी। उसका जानवर का शोषण करने का कोई इरादा नहीं था। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   16 Jun 2019 10:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story