विधानसभा में कांग्रेस पर टिप्पणी से भड़का विपक्ष, कार्यवाही से निकालने की मांग को लेकर हंगामा 

Opposition angry for comments of speaker on Congress in Assembly
विधानसभा में कांग्रेस पर टिप्पणी से भड़का विपक्ष, कार्यवाही से निकालने की मांग को लेकर हंगामा 
विधानसभा में कांग्रेस पर टिप्पणी से भड़का विपक्ष, कार्यवाही से निकालने की मांग को लेकर हंगामा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा में अध्यक्ष की टिप्पणी से नाराज कांग्रेस व NCP के सदस्यों ने हंगामा किया। विपक्षी सदस्य विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से निकालने की मांग कर रहे थे। विरोध जताने कांग्रेस विधायक वसंतराव चव्हाण ने राजदंड उठा लिया। दरअसल प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस विधायक नसीम खान प्वाईंट ऑफ इंफार्मेशन के तहत मुंबई की किसी समस्या को लेकर अपनी बात सदन के सामने रखना चाहते थे। वे अपने स्थान पर खडे होकर अध्यक्ष से बार-बार बोलने की अनुमति मांग रहे थे। लेकिन विस अध्यक्ष श्री बागडे ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी। इससे खान नाराज हो गए और अपनी नाराजगी जताने लगे।

कार्यवाही से निकालने की मांग को लेकर हंगामा

इस पर संसदीय कार्यमंत्री गिरीष बापट ने कहा कि सदन की एक प्रथा परम्परा होती है। विधानसभा अध्यक्ष का सम्मान करना प्रत्येक सदस्य का कर्तव्य है और कांग्रेस विधायक नसीम खान का आचरण सही नहीं है। इसके बाद भाजपा के सदस्य खान से माफी मांगने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे और अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए। सत्ताधारी विधायकों को हंगामा न करने के लिए कहते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इनको (खान) इनके पार्टी के वरिष्ठ नेता ही समझा सकते हैं। इस तरह का व्यवहार इनकी पार्टी की संस्कृति है। इस पर आपत्ति जताते हुए NCP के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने कहा कि मैं भी कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा हूं।

भड़के विपक्षी विधायक

देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इस लिए विस अध्यक्ष को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। इसके बाद विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखेपाटील ने कहा कि विस अध्यक्ष की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से निकाला जाए। इस पर अध्यक्ष बागडे ने कहा कि हम इस बारे में विचार करेंगे। लेकिन कांग्रेस-NCP के विधायक आक्रामक हो गए और अध्यक्ष के आसान तक पहुंच गए। कांग्रेस विधायक वंसतराव चव्हाण ने राजदंड उठा लिया। इस मसले को लेकर सदन में काफी देर तक हंगामा होता रहा।

Created On :   28 Nov 2018 1:50 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story