Samsung Galaxy S7, Galaxy S7 Edge के लिए जारी ओरियो अपडेट

Samsung Galaxy S7, Galaxy S7 Edge Start Receiving Oreo Update.
Samsung Galaxy S7, Galaxy S7 Edge के लिए जारी ओरियो अपडेट
Samsung Galaxy S7, Galaxy S7 Edge के लिए जारी ओरियो अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy S7 और Galaxy S7 Edge स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का अपडेट जारी कर दिया है। ये जानकारी भी खुद कुछ यूजर के हवाले से आई है। नए सॉफ्टवेयर अपडेट को पहले मई महीने में दक्षिण कोरिया में जारी किया गया था। हालांकि, कुछ रीबूट के चलते लिमिटेड रोलआउट जारी हुआ था। अपडेट कथित तौर पर यूएई में जारी हुआ था। ध्यान रहे, इस साल के अंत में गैलेक्सी एस8 और एस8+ के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो जारी हुआ था। एंड्रॉयड ओरियो अपडेट Galaxy S7 और Galaxy S7 Edge इंडिया में लेटेस्ट अपडेट समेत अप्रैल का एंड्रॉयड सिक्यॉरिटी और सैमसंग एक्सपीरियंस 9.0 के साथ आ रहा है। यह रिपोर्ट सैममोबाइल ने दी है। अपडेट 1.4 जीबी का है। साथ ही इसमें एंड्रॉयड ओरियो फीचर के कई लेटेस्ट फीचर आ रहे हैं, जैसे स्मार्ट ऑटोफिल, पिक्चर-इन-पिक्चर मोड।

 

Image result for Galaxy S7 Edge

ये भी पढ़ें :  19 जून को लॉन्च होगा Oppo Find X, फोन में होंगी कमाल की खासियतें

एंड्रॉयड अपडेट्स की बात करें तो यह यूजर को कुछ-कुछ संख्या में ओवर द एयर मिलेंगे। इनकी उपलब्धता डिवाइस में सेटिंग - सॉफ्टवेयर अपडेट से देखी जा सकती है। इसके लिए यूजर को हाई-स्पीड डेटा या वाई-फाई की मदद लेनी होगी। पिछले महीने एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट इन्हीं हैंडसेट को दक्षिण कोरिया में मिला था। एक अधिकारी ने बताया कि सैमसंग वहां, कुछ समय के लिए अपडेट को कुछ समय के लिए रोक रही है, जिससे दिक्कत की शिकायतों को लेकर पड़ताल की जा सके।

ये भी पढ़ें :  इंडिया में लॉन्च हुए Moto G6, Moto G6 Play, जानें कीमत और खासियत

 

Image result for Galaxy S7 Edge

ये भी पढ़ें :  अब WhatsApp पर फोटो शेयर में करने में लगेगा और भी कम समय

एंड्रॉयड ओरियो अपडेट में सैमसंग नॉक्स 3.1 नॉक्स एपीआई लेवल 25 और टीमा 3.3.0 भी होगा। कुछ ऐप अपडेट की प्रक्रिया शुरू होने से पहले मैन्युअली अपडेट करने होंगे। इनमें हैं - सैमसंग इंटरनेट, मीमो, ईमेल। साथ ही सैमसंग एक्सपीरियंस 9.0 की दस्तक कई नए इमोजी के साथ होने वाली है।

Created On :   10 Jun 2018 6:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story