National Noodle Day: घर पर बनाएं टेस्टी हेल्दी नूडल्स, बच्चे हो जाएंगे खुश

Tasty Healthy Vegetable Noodles Recipe On National Noodle Day
National Noodle Day: घर पर बनाएं टेस्टी हेल्दी नूडल्स, बच्चे हो जाएंगे खुश
National Noodle Day: घर पर बनाएं टेस्टी हेल्दी नूडल्स, बच्चे हो जाएंगे खुश

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। आज ​दुनियाभर में नेशनल नूडल्स डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं वेज नूडल्स रेपिसी। इस प्रकार की नूडल्स में कई सारी ताजी सब्जियां होती हैं, जिसके चलते यह हेल्दी होती है। बच्चे इस नूडल के ज​रिए कई सारी सब्जियां खा लेते हैं, जो उनके स्वाथ्स्थ के लिए लाभदायक है। आइए जानते हैं टेस्टी और हेल्दी वेज नूडल्स रेपिसी के बारे में। 

नूडल्स बनाने के लिए आपको चाहिए। 

  • तेल- 2 टेबलस्पून
  • लहसुन- 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
  • प्याज- 50 ग्राम, कटा हुआ
  • लाल मिर्च- 1 टेबलस्पून  (चिली फ्लेक्स)
  • हरा प्याज-  1  (कटा हुआ)
  • गाजर- 1 (लंबी कटी हुई)
  • अंकुरित बीन्स- 40 ग्राम
  • बंदगोभी के पत्ते- 1 (कटा हुआ)
  • मशरूम- 5 (कटे हुए)
  • नूडल्स- 300 ग्राम (उबले हुए)
  • नींबू का रस- 1 टीस्पून
  • चीनी- 20 ग्राम 
  • नमक- 1 टीस्पून
  • सोया सोस- 1 टीस्पून 
  • मूंगफली- 1 टेबलस्पून (पीसी हुई)

ऐसे बनाएं। 

1. पैन में धीमी आंच पर तेल गर्म करें। फिर इसमें कटा हुआ, प्याज, लहसुन और लाल मिर्च डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।

2. इसके बाद इसमें बाकी सब्जियों को डालकर पकने के लिए छोड़ दें।

3. जब सभी सब्जियां बनकर तैयार हो जाए तो इसमें नूडल्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

4. अब इसमें चीनी, नमक, नींबू का रस और सोया सॉस डालकर अच्छी तरह मिला लें।

5. आपके नूडल्स बनकर तैयार है। इसे सर्व करते समय मूंगफली से गार्निश कर लें।

Created On :   6 Oct 2019 2:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story