रेसिपी: रक्षाबंधन पर अपने भाई का करवाना है मुंह मीठा, तो अपने हाथों से बनाएं मावा गुजिया, यहां जानें रेसिपी
- रक्षा बंधन का त्योहार है आने वाला
- भाईयों का गुजिया बनाकर करवाएं मुंह मीठा
- गुजिया बनाने की सामग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का खास त्योहार आने वाला है। देश के बड़े त्योहारों में से एक रक्षा बंधन का त्योहार भी है। इस दिन सभी बहनें अपने भाईयों के हाथों पर राखी बांधती हैं और भाई बदले में रक्षा करने का वादा करते हैं। राखी बांधने के बाद बहनें भाइयों का मुंह मीठआ करवाती हैं। मुंह मीठा करवाने के लिए अक्सर बाहर से ही मिठाइयां खरीदी जाती हैं। लेकिन अगर आप कुछ अपने हाथों से बनाना चाहते हैं और अपने भाइयों को खुश करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए गुजिया की बहुत ही आसान और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप घर पर ही मावा गुजिया बहुत ही आराम से बना पाएंगे। तो चलिए गुजिया बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।
मावा गुजिया बनाने के लिए सामग्री
मैदा - 2 कप
घी - 1 बड़ा चम्मच
पानी
भराई के लिए
सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) - 1/4 कप
सूजी - 1/2 कप
काजू - 4 बड़े चम्मच
बादाम - 2 बड़े चम्मच
पिस्ता - 4 बड़े चम्मच
मावा/खोया - 1 कप
इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
पिसी हुई चीनी - 1/4 कप
तलने के लिए तेल
घी - 2 बड़े चम्मच
वीडियो क्रेडिट- Kabita's Kitchen
Created On :   3 Aug 2025 4:59 PM IST