बिहार में मौसम साफ , धूप खिली

By - Bhaskar Hindi |12 Oct 2019 5:30 AM IST
बिहार में मौसम साफ , धूप खिली
पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज कर जाएगी। इस दौरान मौसम सुहावना बना रहेगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, गया का 21.4 डिग्री और पूर्णिया में 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहने के आसार हैं।
Created On :   12 Oct 2019 11:00 AM IST
Next Story