डोपिंग: गोमती मारिमुथु पर 4 साल का बैन, एशियाई चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल भी वापस लिया गया

Asian champion 800m Runner Gomathi Marimuthu banned for 4 years for doping
डोपिंग: गोमती मारिमुथु पर 4 साल का बैन, एशियाई चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल भी वापस लिया गया
डोपिंग: गोमती मारिमुथु पर 4 साल का बैन, एशियाई चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल भी वापस लिया गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला एथलीट गोमती मारिमुथु पर डोपिंग के चलते चार साल का बैन लगा दिया गया है। साथ ही 2019 एशियाई चैंपियनशिप में जीता गया गोल्ड मेडल भी उनसे छीन लिया गया। इस बात की जानकारी एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने शुक्रवार को दी है। एआईयू ने कहा कि 31 साल की भारतीय धावक को मई 2023 तक प्रतिबंधित किया गया है और पिछले साल दो महीने की समय सीमा में सभी रेसों में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

गोमती को 2019 एशियाई चैंपियनशिप में एनाबोलिक स्ट्रायड नानड्रोलोन के सेवन का दोषी पाया गया था। उनका बी सैम्पल भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद शुक्रवार को यह फैसला लिया गया। इसके बाद उनके तीन और टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। 18 मार्च से 17 मई 2019 के बीच उन्होंने जितने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, उसमें उनकी भागीदारी को रद्द कर दिया गया है। गोमती अब खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकती हैं।

मारिमुथु ने चाीन की एशियाई गेम्‍स चैंपियन वांग चुनयू और कजाखस्‍तान की पूर्व दो बार की एशियाड विजेता मारगरिटा मुकाशेवा को मात देकर दोहा में एशियाई चैंपियनशिप का खिताब जीता था। यह पहला मौका था जब किसी भारतीय महिला ने 800 मीटर स्‍पर्धा में गोल्‍ड मेडल जीता था।

 

Created On :   13 Jun 2020 6:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story