साउथ अफ्रीका के खिलाफ छक्कों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने से चूके रोहित शर्मा, फिर भी दर्ज है उनके नाम ये रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ छक्कों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने से चूके रोहित शर्मा,  फिर भी दर्ज है उनके नाम ये रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका के खिलाफ छक्कों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने से चूके रोहित शर्मा, फिर भी दर्ज है उनके नाम ये रिकॉर्ड
हाईलाइट
  • टी20 मैच में अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्याद रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

डिजिटल डेस्क, पर्थ। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पर्थ में मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास एक और रिकॉर्ड बनाने का बढ़िया मौका था लेकिन रोहित शर्मा की किस्मत ने साथ नहीं दिया और महज 15 बनाकर आउट हो गए, जिनमें एक छक्का शामिल था। शुरूआती दौर में रोहित शर्मा ने तूफानी पारी की शुरूआत की, लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। रोहित का रिकॉर्ड भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार रहा है। रोहित शर्मा टी20 मैच में अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्याद रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी हैं। साथ ही रोहित के पास इंटरनेशनल मैच में 500 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने का भी मौका था लेकिन गंवा दिया। 

रोहित शर्मा रिकॉर्ड बनाने से चूके

रोहित शर्मा के पास आज इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में 500 छक्के लगाने का सुनहरा मौका था, लेकिन उससे पहले ही आउट हो गए। अगर शर्मा आज 500 छक्के लगाते तो उनके पास दुनिया के दूसरे खिलाड़ा बनने का भी अच्छा मौका था। रोहित शर्मा ने अभी तक कुल 422 इंटरनेशनल मैच में 495 छक्के लगाए हैं। अफ्रीका के खिलाफ 5 छक्के लगाने के साथ ही वह 500 छक्के पूरे कर लेते लेकिन रोहित शर्मा आउट हो गए। वैसे वर्ल्ड में सबसे ज्यादा 553 अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

 खिलाड़ी  छक्के
 क्रिस गेल

 553 छक्के

 रोहित शर्मा

 495 छक्के

 शाहिद आफरीदी

 476 छक्के

 ब्रेंडन मैक्कुलम

 398 छक्के

 मार्टिन गुप्टिल

 383 छक्के

 

अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

 भारतीय खिलाड़ी  रन
 रोहित शर्मा  405
 सुरेश रैना  339
 विराट कोहली  306
 शिखर धवन  233
 दिनेश कार्तिक  215

टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया वर्सेज साउथ अफ्रीका 

कुल मैच- 5
भारत जीता- 4
अफ्रीका जीता- 1

Created On :   30 Oct 2022 11:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story