मनीष नरवाल ने जीता गोल्ड, सिंहराज ने सिल्वर अपने नाम किया

Tokyo 2020 Paralympic: Manish Narwal wins gold, Singhraj wins silver
मनीष नरवाल ने जीता गोल्ड, सिंहराज ने सिल्वर अपने नाम किया
Tokyo 2020 Paralympic मनीष नरवाल ने जीता गोल्ड, सिंहराज ने सिल्वर अपने नाम किया
हाईलाइट
  • पैरालंपिक 2020 में शनिवार को सोने चांदी की बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक 2020 (Paralympics 2020) में शनिवार को सोने चांदी की बारिश हुई। भारतीय पैराशूटर्स मनीष नरवाल ने गोल्ड अपने नाम किया। वहीं सिंहराज ने सिल्वर जीता। पी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक और सिंहराज अदाना ने रजत पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है।

मनीष ने 218 का स्कोर हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं सिंहराज ने 216.7 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। रूस पैरालंपिक समिति (आरपीसी) के सर्गे मालिशेव ने 196.8 का स्कोर कर कांस्य पदक जीता।

सिंहराज इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीत चुके हैं। मनीष और सिंहराज के पदक जीतने के साथ ही भारत ने इस पैरालंपिक में अबतक 15 पदक अपने नाम कर लिए हैं। 19 वर्षीष मनीष सातवें और सिंहराज क्वालीफिकेशन में चौथे स्थान पर थे। लेकिन इन दोनों निशानेबाजों ने फाइनल में बेहतरीन शॉट लगाया और शीर्ष दो स्थान पर अपना कब्जा जमाया।

मनीष ने फाइनल में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। मनीष और सिंहराज ने जिआओलोंग और यांग चाओ की चीनी जोड़ी को चौथी सीरीज में पछाड़ा। चीनी निशानेबाजों ने क्रमश: 7.5 और 8.7 का शूट किया। मालिशेव ने 21वें टर्न में 6.9 का स्कोर किया और मनीष ने 10 तथा सिंहराज ने 9.2 का स्कोर कर शीर्ष दो स्थान पर कब्जा जमाया। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अबतक तीन स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक अपने नाम कर लिए हैं।

Created On :   4 Sep 2021 4:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story