टोक्यो पैरालंपिक का शानदार आगाज

Tokyo Paralympics 2021 टोक्यो पैरालंपिक का शानदार आगाज
हाईलाइट
  • भारतीय समयानुसार 4.30 बजे इन खेलों का उद्घाटन हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics 2021) खेलों का आज से शानदार आगाज हुआ। भारतीय समयानुसार 4.30 बजे उद्घाटन समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। यह 57 साल बाद है, जब टोक्यो दूसरी बार पैरालंपिक खेलों की मेजबानी कर रहा है।

आपको बता दें कि, भारत ने 1972 में पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा लिया था और तब से इन खेलों में कुल 12 पदक जीत चुका है। वहीं टोक्यो पैरालंपिक का आयोजन बिना दर्शकों के किया जा रहा है। दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से इन खेलों में स्टेडियम में एंट्री नहीं दी गई है। 

Created On :   24 Aug 2021 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story