लगातार हार के बाद क्या किसी और खिलाड़ी को मौका देगी मुंबई इंडियंस? अर्जुन तेंदुलकर को लाने की हो रही मांग!

Will Mumbai Indians give chance to someone else after consecutive defeats?
लगातार हार के बाद क्या किसी और खिलाड़ी को मौका देगी मुंबई इंडियंस? अर्जुन तेंदुलकर को लाने की हो रही मांग!
आईपीएल-2022 लगातार हार के बाद क्या किसी और खिलाड़ी को मौका देगी मुंबई इंडियंस? अर्जुन तेंदुलकर को लाने की हो रही मांग!
हाईलाइट
  • मुंबई इंडियंस की टीम लगातार इस सीजन में फेल हो रही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2022 में मुंबई इंडियंस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब मुंबई इंडियंस ने लगातार सीजन के शुरुआती पांच मैच गंवाए हो। इस बार मुंबई इंडियंस के कई दिग्गज खिलाड़ी धराशायी हो जा रहे हैं। लगातार हार के बाद फैंस द्वारा टीम में बदलाव की मांग की जा रही है। फैंस टीम में किसी दूसरे प्लेयर को शामिल करने की मांग कर रहे हैं, तो क्या युवा खिलाड़ियों को आगे के मैच में मौका मिलेगा? अगर ऐसा होता है कि एक नाम अर्जुन तेंदुलकर का भी है। कई फैंस ने कहा कि अगर टीम को हारना ही है, तो फिर अर्जुन तेंदुलकर जैसे युवाओं को मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है?

मुंबई इंडियंस ने हाल ही में 18 साल के डेवाल्ड ब्रेविस को मौका दिया है। ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर के लिए मौका मिलेगा या नहीं इस पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं, अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अभी तक दो टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर ने दो विकेट लिए हैं। अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के टीम के साथ ही हैं। इस सीजन में 30 लाख रुपये में उन्हें टीम के साथ जोड़ा गया है। मुंबई इंडियंस के लगातार शर्मनाक हार के बाद सवाल उठना लाजिमी है कि क्या मुंबई इंडियंस आगे के मैच में युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को मौका देगी या नहीं? लोगों के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं। 

Created On :   15 April 2022 4:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story