भारत बनाम श्रीलंका ध्रुव जुरेल का खुलासा, दूसरे टेस्ट में अपना कंधा चोटिल करवा बैठे ऋषभ पंत

भारत बनाम श्रीलंका ध्रुव जुरेल का खुलासा, दूसरे टेस्ट में अपना कंधा चोटिल करवा बैठे ऋषभ पंत
भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने खुलासा किया है कि श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कंधे में समस्या महसूस की थी।

कोलंबो, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने खुलासा किया है कि श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कंधे में समस्या महसूस की थी।

ऋषभ पंत को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी टेस्ट मैच के पहले दिन बाईं कलाई में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें 'रिटायर्ड हर्ट' होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था, उस समय तक पंत 15 गेंदों में 3 रन बना सके थे। हालांकि, इसके बाद पंत दूसरे दिन के पहले सेशन में बल्लेबाजी के लिए उतरे और 63 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की।

जब श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो दो गेंदों के बाद बारिश के चलते मैच को रोकना पड़ा। इस बीच विकेटकीपिंग करते समय ऋषभ पंत को दाहिने कंधे में दर्द महसूस हुआ। जब खेल दोबारा शुरू हुआ, तो उनके स्थान पर सरफराज खान मैदान पर उतरे और ध्रुव जुरेल ने दिन के आखिरी हिस्से में विकेटकीपिंग की। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 3 ओवरों का सामना किया, जिसमें महज 8 रन बनाकर 2 विकेट गंवा दिए।

ध्रुव जुरेल ने भारत की पहली पारी में 177 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और 9 चौकों के साथ 115 रन की नाबाद पारी खेली थी। जुरेल ने दूसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "उन्हें (ऋषभ पंत) दाहिने कंधे में चोट लगी है। फिजियो उनकी चोट पर नजर बनाए हुए हैं। आज मैंने विकेटकीपिंग की, क्योंकि उनके दाहिने कंधे में दर्द था। उम्मीद है कि कल (मंगलवार) तक वह ठीक हो जाएंगे।"

गौरतलब है कि दूसरे दिन पहली पारी के 94वें ओवर में असिथा फर्नांडो के बाउंसर से पंत के दाहिने कंधे पर चोट लगी थी। इसके बाद फीजियो पंत की चोट वाली जगह पर आइस पैक लगाते नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने खेलना जारी रखा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Aug 2026 9:21 PM IST

Tags

Next Story