दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में 36 सीनियर रेजिडेंट पदों पर नौकरी का अवसर, 14 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में 36 सीनियर रेजिडेंट पदों पर नौकरी का अवसर, 14 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू
दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (डीएससीआई) ने एडहॉक आधार पर 44 दिनों के लिए अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 36 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (डीएससीआई) ने एडहॉक आधार पर 44 दिनों के लिए अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 36 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

डीएससीआई की ओर से अपने जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट के 36 पदों पर भर्ती निकाली गई है, उनमें क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी/रेडियोथेरेपी में 8, ऑन्को-एनेस्थीसिया में 10, न्यूक्लियर मेडिसिन में 5, ऑन्को-इमेजिंग/रेडियोडायग्नोसिस में 6, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी में 1, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (ईएनटी) में 2, पेन एंड पैलिएटिव केयर में 1, ऑन्को-पैथोलॉजी में 1, इंटरनल मेडिसिन में 1 और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में 1 पद शामिल है।

सीनियर रेजिडेंट के इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 67,700 रुपए प्रतिमाह होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीबीएस, संबंधित स्पेशलिटी में पीजी डिग्री/डीएनबी/एमडी/डिप्लोमा, दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख यानी 14 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

वॉक-इन इंटरव्यू 14 अक्टूबर को 'डीएससीआई (पूर्व) में डायरेक्टर के ऑफिस' में सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। ऐसे में जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीएससीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन अपने साथ केंद्र पर ले जाएं।

--आईएएएस

डीके/वीसी

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Oct 2026 9:43 PM IST

Tags

Next Story