पीएमबीआई भर्ती अलर्ट जनरल मैनेजर सहित 178 पदों के लिए फटाफट करें आवेदन, 15 अक्टूबर अंतिम तिथि

पीएमबीआई भर्ती अलर्ट जनरल मैनेजर सहित 178 पदों के लिए फटाफट करें आवेदन, 15 अक्टूबर अंतिम तिथि
फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने संविदा के आधार पर विभिन्न विभागों में जनरल मैनेजर सहित अलग-अलग कुल 178 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने संविदा के आधार पर विभिन्न विभागों में जनरल मैनेजर सहित अलग-अलग कुल 178 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

पीएमबीआई की ओर से जारी 178 रिक्तियों में जनरल मैनेजर (सेल्स और मार्केटिंग/प्रोक्योरमेंट/क्वालिटी) के 3, डिप्टी जनरल मैनेजर (सेल्स और मार्केटिंग/क्वालिटी/फाइनेंस और अकाउंट्स/आईटी और एमआईएस/इंटरनेशनल असिस्टेंस डिवीजन) के 6, मैनेजर (प्रोक्योरमेंट/क्वालिटी/शिकायत निवारण विभाग/कोऑर्डिनेशन सेल) के 6, डिप्टी मैनेजर (सेल्स और मार्केटिंग/आईटी और एमआईएस/एचआर और एडमिनिस्ट्रेशन) के 4, असिस्टेंट मैनेजर (सेल्स और मार्केटिंग/प्रोक्योरमेंट/क्वालिटी/लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन/फाइनेंस और अकाउंट्स/आईटी और एमआईएस/एचआर और एडमिनिस्ट्रेशन/लीगल/शिकायत निवारण विभाग/इंटरनेशनल असिस्टेंस डिवीजन/कोऑर्डिनेशन सेल) के 31, सीनियर एग्जीक्यूटिव (सेल्स और मार्केटिंग/प्रोक्योरमेंट/क्वालिटी/लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन/फाइनेंस और अकाउंट्स/लीगल/मीडिया/शिकायत निवारण विभाग) के 61, सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर (सेल्स और मार्केटिंग) के 15, सीनियर फार्मासिस्ट (सेल्स और मार्केटिंग) के 6, एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस और अकाउंट्स/आईटी और एमआईएस/एचआर और एडमिनिस्ट्रेशन/इंटरनेशनल असिस्टेंस डिवीजन) के 10, मार्केटिंग ऑफिसर (सेल्स और मार्केटिंग) के 30 और फार्मासिस्ट (सेल्स और मार्केटिंग) के 6 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि पहले 24 सितंबर तय की गई थी, जिसे आगे बढ़ाकर 15 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक किया गया था। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों पर नियुक्ति के लिए अपना एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पोस्ट और विभाग के अनुसार ग्रेजुएशन, बीफार्मा/एमफार्मा, बीएससी (बायोटेक/मेडिसिनल केमिस्ट्री/फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री), बीबीएससी और एमएच, बीकॉम/एमकॉम, बीटेक/एमटेक/एमसीए, एलएलबी, एमबीए, मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट आदि होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पद के प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 1 से 18 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत बातचीत और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 32,500 से 1,58,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 28 से 55 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 3 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 100 रुपए तय किया गया है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पीएमबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'सीईओ, पीएमबीआई, बी-500, टॉवर बी, 5वीं मंजिल, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली - 110029' पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक के माध्यम से पहुंचा दें।

अभ्यर्थियों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पीएमबीआई की ओर से संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Oct 2026 9:43 PM IST

Tags

Next Story