- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- जनसंख्या गणना के लिए पूछे जाएंगे 40...
समिति की दूसरी बैठक: जनसंख्या गणना के लिए पूछे जाएंगे 40 सवाल, मुख्य सचिव ने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने दिए निर्देश

डिजिटल डेस्क, मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने जनगणना- 2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) के काम के लिए प्रभावी नियोजन को लेकर सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय जनगणना समन्वय समिति की दूसरी बैठक हुई। जिसमें समन्वय समिति सदस्य तथा राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव रणजित सिंह देओल, महाराष्ट्र की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी तथा जनगणना कार्य निदेशक डॉ. निरुपमा डांगे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने कहा कि जनसंख्या गणना के टाइम टेबल के अनुसार काम का सूक्ष्म नियोजन करें। प्रगणक और पर्यवेक्षकों की समय पर नियुक्ति की जाए। दूसरे चरण के जनसंख्या गणना के लिए 40 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें व्यक्ति के नाम व पारिवारिक विवरण, जाति समेत अन्य प्रश्नों का समावेश होगा।
यह भी पढ़े -नागपुर से दिल्ली जा रहे 164 यात्रियों की जान पर बनी, विमान के नोज़ कोन से टकराया पक्षी - सभी यात्री सुरक्षित
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में जनगणना- 2027 के पहले चरण में घर गणना मई-जून 2026 के बीच पूरी हो गई है। दूसरे चरण के काम के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण, प्रगणक व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण की अगली प्रक्रिया, स्व-गणना और प्रत्यक्ष क्षेत्रीय कामों का नियोजन किया जा रहा है। यह काम मार्च 2027 तक राज्य भर में पूरा किया जाएगा। इसलिए सभी विभाग कामों की गति बढ़ाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि दूसरे चरण के लिए आवश्यक अतिरिक्त मानव संसाधन गृह रक्षक दल, वन विभाग, जिला परिषद और शिक्षक समेत अन्य पात्र कर्मचारियों की प्रगणक व पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित जिले के कार्यालय की नियुक्ति के लिए पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार करके संबंधित जनगणना चार्ज अधिकारी के पास (तहसीलदार/मुख्याधिकारी / वॉर्ड अधिकारी) भेजें।
Created On :   12 Oct 2026 9:30 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli





