- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर से दिल्ली जा रहे 164...
बर्ड स्ट्राइक: नागपुर से दिल्ली जा रहे 164 यात्रियों की जान पर बनी, विमान के नोज़ कोन से टकराया पक्षी - सभी यात्री सुरक्षित

डिजिटल डेस्क, नागपुर. उपराजधानी से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान के अगले हिस्से नोज़ कोन पर बर्ड स्ट्राइक हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के सामने वाले हिस्से यानी नाक पर गहरा गड्ढा बन गया। घटना के चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया। इससे बड़ा हादसा टल गया। विमान में क्रू मेंबर्स समेत 164 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है, कैसे पक्षी के टकराने से रेडोम डैमेज हुआ है।
आपको बतादें विमान के अगले हिस्से को नोज़ कोन, रेडोम कहते हैं। यह रेडोम आमतौर पर फाइबरग्लास या कंपोजिट मटेरियल से बना होता है, ताकि इसके अंदर मौजूद रडार सिग्नल आर-पार जा सकें, बहुत सेंसिटिव होता है।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान 6ई 6573 ने नागपुर एयरपोर्ट से रात 9.20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। यात्रा के दौरान विमान दिल्ली के हवाई क्षेत्र में पहुंचा। तभी पक्षी विमान से पक्षी टकरा गया। टक्कर से विमान में सवार यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद विमान काफी समय तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। विमान रात 11.49 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। विमान के जमीन पर उतरने तक यात्रियों की चिंता बनी रही। सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने राहत महसूस की।
विमान की नाक पर बना गहरा गड्ढा
पक्षी से टकराने के कारण विमान के सामने वाले हिस्से पर बड़ा निशान बन गया। सामने आई तस्वीर में विमान की नाक पर गड्ढे नुमा क्षति दिखाई दे रही है। इससे टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, पक्षी का आकार कितना बड़ा था, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एयरलाइन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Created On :   11 Oct 2026 8:11 PM IST












