- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 100 बार जेल में डाल दो, फिर भी...
दिपके की ललकार: 100 बार जेल में डाल दो, फिर भी सड़कों पर उतरेंगे, प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया तानाशाही का आरोप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। काकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि उन्होंने कोई बॉन्ड नहीं भरा है और वे आगे भी विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा, मुझे एक बार जेल में डालो या 100 बार, मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं। रविवार शाम को विमानतल पर पत्रकारों से बातचीत में दिपके ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर जमकर निशाना साधा।
तानाशाही खत्म होनी चाहिए
शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे के मुंबई में प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर दिपके ने कहा कि अब सभी को सड़कों पर उतरना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी तानाशाही खत्म होनी ही चाहिए। ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए दिल्ली को बंद कर दिया गया। सड़कें रोक दी गईं, मेट्रो और ट्रेनें प्रभावित हुईं , छात्रों को बंद कर दिया गया। क्या प्रदर्शनकारी आतंकवादी हैं, जिन्हें विमान से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया?
यह भी पढ़े -रवि भवन का कॉन्फ्रेंस हॉल महीनेभर के लिए बुक, जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा मौका
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल
जंतर मंतर पर छात्रों मारपीट मामले पर दिपके ने पुलिस विभाग से सवाल किया कि आखिर कब तक छात्रों को पीटने का यह तरीका जारी रहेगा? छोटी बच्चियों तक को निशाना बनाया जा रहा है। क्या पुलिस अमित शाह और नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए छोटे बच्चों की हत्या करने का आदेश भी मान लेगी? उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पूरे दिन और रात अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। पुलिस ने दादी के निधन की जानकारी दी, लेकिन गांव में रहने वाले अपने चचेरे भाई से बात करने के लिए फोन नहीं दिया। वकील से संपर्क करने की अनुमति नहीं मिली। रात 3:30 बजे पुलिस ने उन्हें माता-पिता को फोन कर गिरफ्तारी की सूचना देने को कहा।
संविधान के रास्ते पर चलेंगे
दिपके ने कहा कि वे महात्मा गांधी और डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के विचारों व संविधान पर विश्वास रखने वाले लोग इस देश को गुलाम नहीं होने देंगे। दिल्ली पुलिस की व्यवहार असंवैधानिक है। खुले तौर पर गुंडे के समान व्यवहार कर रहे हैं।
Created On :   11 Oct 2026 7:31 PM IST












