हुबली में 'लव जिहाद' के आरोपों पर बवाल, अब युवती के परिवार के खिलाफ एफआईआर

हुबली में लव जिहाद के आरोपों पर बवाल, अब युवती के परिवार के खिलाफ एफआईआर
कर्नाटक के हुबली शहर में एक मामला इन दिनों काफी चर्चा में है, जहां एक युवक-युवती के रिश्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट, अपहरण और गंभीर आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया। युवती की मां की ओर से विद्यानगर पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। वहीं, अब युवक के पिता ने युवती के परिवार के खिलाफ गंभीर आरोपों में मामला दर्ज कराया है।

हुबली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के हुबली शहर में एक मामला इन दिनों काफी चर्चा में है, जहां एक युवक-युवती के रिश्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट, अपहरण और गंभीर आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया। युवती की मां की ओर से विद्यानगर पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। वहीं, अब युवक के पिता ने युवती के परिवार के खिलाफ गंभीर आरोपों में मामला दर्ज कराया है।

पूरे मामले की शुरुआत कथित लव जिहाद के आरोपों से हुई, जिसमें हिंदू युवती के परिवार की ओर से युवक समीर पर गंभीर आरोप लगाए गए। लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि समीर ने ना सिर्फ उसे बहलाने की कोशिश की, बल्कि उसके साथ मारपीट और यहां तक कि दुष्कर्म की कोशिश भी की। इस संबंध में विद्यानगर पुलिस स्टेशन में युवती की मां की ओर से दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

इन शिकायतों में समीर के अलावा उसकी बहन और कुछ अन्य लोगों (मुल्ला, ल्यूक, सैप, गौतम, रुक्सार और अजीम) के नाम भी शामिल किए गए हैं। पुलिस इन सभी आरोपों की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी ओर, समीर की तरफ से भी आरोप लगाए गए हैं। अशोका नगर पुलिस स्टेशन में समीर और उसके परिवार की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। समीर के पिता शरीफ मुल्ला ने आरोप लगाया कि उनके बेटे पर करीब 50-60 लोगों की भीड़ ने हमला किया।

शिकायत के मुताबिक, यह हमला शहर के सिल्वर पार्क इलाके में हुआ, जहां चिंतनमंथन नाम के व्यक्ति और उसके बेटे के साथ 50-60 लोग इकट्ठा हुए। आरोप है कि इन लोगों ने समीर के साथ मारपीट की, उसे जबरन एक ऑटो में बैठाकर किडनैप किया और फिर उसे एक गौशाला में ले जाकर बेरहमी से पीटा।

यह भी आरोप है कि हमलावरों ने फावड़े और लात-घूंसों से समीर को मारा और उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल हालत में समीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसने पुलिस को बयान दिया। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच समीर के परिवार ने लव जिहाद के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि समीर और युवती पिछले तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों आपसी सहमति से रिश्ते में थे।

समीर की बहन ने तो यहां तक कहा कि उनके पास ऐसे कई फोटो और सबूत हैं, जो यह साबित कर सकते हैं कि यह रिश्ता पुराना और सहमति से था। उन्होंने युवती के परिवार पर “विक्टिम कार्ड” खेलने का आरोप भी लगाया।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। यह मामला अब संवेदनशील बन चुका है, इसलिए प्रशासन भी सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 8:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story