जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान गैर-इस्लामी काम न करें शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान गैर-इस्लामी काम न करें  शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान गैर-इस्लामी गतिविधियों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में मनाई जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर देश के सभी नागरिकों को बधाई दी।

बरेली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान गैर-इस्लामी गतिविधियों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में मनाई जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर देश के सभी नागरिकों को बधाई दी।

बरेली में आईएएनएस से बातचीत में शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि कई शहरों और गांवों में निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी में कुछ ऐसी प्रथाएं शामिल हो गई हैं, जिन्हें शरीयत के नजरिए से उचित नहीं माना जाता। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपील की कि वे जुलूस के दौरान ऐसी गतिविधियों से बचें।

उन्होंने कहा कि समुदाय के लोगों की सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में शरीयत के नजरिए से बात रखी गई है और फतवा भी जारी किया गया है। उन्होंने युवाओं से जुलूस के दौरान डीजे का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान गैर-इस्लामी काम न करें, बल्कि ऐसे काम करें, जिससे किसी को समस्या न हो, जुलूस को शरीयत के मुताबिक रखें, ताकि उसकी बदनामी न हो। जुलूस के दौरान कई ऐसी गतिविधियां की जाती हैं, जिन्हें जायज नहीं माना जा सकता।

बरेलवी ने कहा कि तेज आवाज में डीजे बजाने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कई घरों की दीवार दरक जाती है। तेज आवाज से इंसान के दिल और दिमाग पर असर पड़ सकता है। इसीलिए, ऐसी गैर-इस्लामी चीजों को करने से बचना चाहिए।

दूसरी ओर, बरेलवी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 558 मदरसों की जांच शुरू किए जाने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जो मदरसों में हुई नियुक्तियों की जांच करेगी।

बरेलवी ने कहा कि वह इस जांच के पक्ष में हैं। मदरसों के प्रबंधन तंत्र में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। कई ऐसी शिकायतों की जानकारी उन्हें भी है, जिनके बारे में सरकार और आम जनता भी जानती है। अगर किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। धर्म के मामले में भ्रष्टाचार होना शर्म की बात है। सरकार द्वारा जांच के आदेश देना बिल्कुल उचित है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Aug 2026 10:01 PM IST

Tags

Next Story