मोदी कैबिनेट बैठक: कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी, उज्जवला योजना की सब्सिडी एक साल बढ़ी, जानिए मोदी कैबिनेट के 5 बड़े ऐलान

कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी, उज्जवला योजना की सब्सिडी एक साल बढ़ी, जानिए मोदी कैबिनेट के 5 बड़े ऐलान
  • आज दिल्ली में हुई मोदी कैबिनेट की बैठक
  • किए गए कई महत्वपूर्ण ऐलान
  • महिलाओं, किसानों और कर्माचारियों को दीं बड़ी सौगात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार को मोदी कैबिनेट की मीटिंग हुई, जिसमें कई बड़े ऐलान किए गए। लोकसभा चुनाव से पहले हुई इस मीटिंग में किसान. महिलाओं और कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई। केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई। वहीं उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी एक साल और बढ़ा दी। आइए जानते हैं मोदी कैबिनेट द्वारा किए 5 ऐलानों के बारे में...

कर्माचारियों के डीए में बढ़ोतरी

कैबिनेट की बैठक में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से लागू होगी। इसके बाद अब कर्मचारियों को 46 फीसदी की जगह 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। इसका फायदा 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को होगा। वहीं इससे सरकार पर 12868 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा।

उज्जवला योजना एक साल के लिए बढ़ाई

कैबिनेट में सरकार ने पीएम उज्जवला योजना को 1 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान किया। मतलब इस योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी एक साल और मिलेगी। सरकार के इस निर्णय से देश के करीब 10 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा। इससे सरकार पर 12 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने अब इस सब्सिडी को 2024-25 तक बढ़ाने का फैसला किया है।

कच्चे जूट की एमएसपी में बढ़ोतरी

कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कच्चे जूट की एमएसपी बढ़ाने का ऐलान किया गया। सरकार ने कच्चे जूट की एमएसपी 285 रुपए बढ़ाकर 5 हजार 335 रुपए प्रति क्वंटल कर दिया।

पूर्वोत्तर राज्यों को मिली सौगात

कैबिनेट बैठक में सरकार ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों को बड़ी सौगात दी। सरकार ने यहां औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए 10237 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।

इंडिया एआई मिशन को बढ़ावा

कैबिनेट की बैठक में एआई मिशन के अंतर्गत 10,372 करोड़ रुपए के व्यय से इंडिया एआई मिशन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वीकृत किया गया।

Created On :   7 March 2024 6:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story