Bihar Politics: एनडीए की बंद कमरे में करीब 20 मिनट हुई बैठक, इस रणनीति पर बनी सहमति

- बिहार चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर
- एनडीए की बंद कमरे में बनी चुनावी रणनीति
- 2024 लोकसभा चुनाव के आधार पर हो सकता है सीटों का बटवारा
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है। इसके लिए राजनीतिक दल लगातार आमजन के बीच पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह इस वक्त बिहार में है। आज गुरुवार को शाह ने बेगूसराय में एक कार्यक्रम किया। इसके बाद उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बंद कमरे में मीटिंग हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच यह मीटिंग करीब 20 मिनट चली, जिसमें एनडीए की सीट शेयर से लेकर कई चुनावी मुद्दों पर चर्चा हुईं।
किसको कितनी सीटें
बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। बिहार में एनडीए गठबंधन में पांच दल शामिल हैं- बीजेपी, जनता दल यूनाइटेड, एलजेपी रामविलास, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू के पाले में 102-103 सीटें, बीजेपी को 101-102, एलजेपी रामविलास पार्टी को 25-28, हम -6-7 और आरएलएम 4-5 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
20 मिनट तक चली बंद कमरे में मीटिंग
अमित शाह और नीतीश कुमार की 20 मिनट तक बातचीत हुई। इस बातचीत में ही सीट शेयरिंग पर बात हुई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सीट शेयरिंग 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली जीत के आधार पर ही होगी। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी को 17, जेडीयू को 16, एलजेपी, रामविलास को पांच सीटें दी गईं थीं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ( आरएलएम ) 1-1 सीट पर चुनाव लड़ा था। उसमें मिली जीत के आधार पर इस बार सीटों का बंटवारा होगा।
2020 में किस पार्टी को कितनी सीट मिली
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जेडीयू को 122 सीटें मिली थी। सात सीटें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को दी गई थी। बीजेपी को 121 सीटें मिली थी। बीजेपी ने अपने कोटे से 11 सीटें विकासशील इंसान पार्टी को दी थी। जेडीयू 115 सीटों, बीजेपी 110 सीटें पर 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ी थी। वही बीजेपी को 74 सीटों पर जीत मिली थी। जेडीयू के 43 विधायक जीते थे।
Created On :   18 Sept 2025 7:49 PM IST