75 वां जन्मदिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के पीएम कार्यकाल की 11 बड़ी उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के  पीएम  कार्यकाल की 11 बड़ी उपलब्धियां
  • 2014 में जन धन योजना की शुरुआत
  • 2016 – नोटबंदी और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा
  • 2019 में अनुच्छेद 370 हटाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस के मौके पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हमारा सेवा पखवाड़ा चल रहा है। इससे पहले आपको बता दें पीएम मोदी ने अपने अब तक के अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में कुछ विशेष योजनाओं और कानून लगाए, जिन्हें सरकार अपनी सफलता के तौर पर देखती है।

2014 – जन धन योजना की शुरुआत

पीएम मोदी ने आते ही वित्तीय समावेशन पर जोर दिया। प्रधानमंत्री जन धन योजना से करोड़ों गरीबों के बैंक खाते खुले और लोगों को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगा।

2015 – स्वच्छ भारत अभियान

महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए ‘स्वच्छ भारत मिशन’ शुरू किया गया। देशभर में शौचालय निर्माण, सफाई और स्वच्छता की जागरूकता पर बड़ा काम हुआ।

2016 – नोटबंदी और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा पीएम आवास योजना (PMAY) के तहत लाखों घरों का निर्माण

500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करके कालेधन पर चोट की गई। इसके साथ ही डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहन मिला।

2017 – वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू

देशभर में एक समान कर व्यवस्था बनाने के लिए GST लागू किया गया, जो सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म माना गया।

2018 – आयुष्मान भारत योजना

गरीब और कमजोर वर्ग के लिए दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना “आयुष्मान भारत” की शुरुआत हुई।

2019 – अनुच्छेद 370 हटाया गया

जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा समाप्त कर दिया गया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया।

2020 – आत्मनिर्भर भारत अभियान, शिक्षा एवं युवा विकास

कोरोना काल में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सुधार और आर्थिक पैकेज की घोषणा हुई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की शुरुआत।

2021 – विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान

COVID-19 से लड़ाई में भारत ने सबसे बड़ा वैक्सिनेशन अभियान चलाकर इतिहास रचा।

2022 – महिला सशक्तिकरण और 26 सप्ताह मातृत्व अवकाश

महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश बढ़ाना, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और उज्ज्वला योजना जैसे कार्यक्रम और मजबूत बने।

2023 नारी शक्ति वंदन अधिनियम

महिलाओं को राजनीति में सम्मानजनक हिस्सेदारी देने के लिए संसद और विधानसभाओं में 33% आरक्षण सुनिश्चित करने वाला ऐतिहासिक कानून पारित हुआ।

2023 – चंद्रयान-3 की सफलता

भारत ने अंतरिक्ष इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 उतारा।

2024 – राम मंदिर का उद्घाटन और वैश्विक नेतृत्व

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य उद्घाटन हुआ और भारत की विदेश नीति ने देश को वैश्विक मंच पर और मजबूत किया।

Created On :   18 Sept 2025 12:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story