Amit Shah Bihar Visit: राहुल गांधी के आरोपों और उनकी अधिकार यात्रा के बीच अमित शाह की तीखी प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'इस यात्रा का उद्देश्य बांग्लादेश से आए..'

- अमित शाह ने रोहतास में लोगों को किया संबोधित
- संबोधित करते हुए विपक्ष पर साधा
- वोटर अधिकार यात्रा को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (18 सितंबर) को वोट रोहतास में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के आरोपों और उनकी वोटर अधिकार यात्रा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, वोटर अधिकार यात्रा को घुसपैठिया बचाओ यात्रा नाम देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि, कांग्रेस पार्टी पर विकास के मुद्दों की अनदेखी करने और बांग्लादेश से आने वाले सभी अवैध घुसपैठियों को बचाने का प्रयास था।
अमित शाह ने क्या कहा?
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, 'कांग्रेस हर बार फेक नेरेटिव फैलाने का काम करती है। राहुल गांधी ने एक यात्रा की थी, उनकी यात्रा का विषय वोट चोरी, अच्छी शिक्षा, रोजगार, बिजली नहीं थीं, बल्कि बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को बचाना था। ये राहुल गांधी की घुसपैठिया बचाओ यात्रा थी ना कि वोटर अधिकार यात्रा थी।'
क्या घुसपैठियों को वोट डालने का अधिकार होना चाहिए- अमित शाह
अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि, क्या घुसपैठियों को वोट का अधिकार या मुफ्त राशन भी देना चाहिए। क्या घुसपैठियों को नौकरी, घर, 5 लाख रुपए तक का इलाज भी मिलना चाहिए?
कांग्रेस की यात्रा का क्या है उद्देश्य?
अमित शाह ने कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा पर प्रतिक्रिया दी और कहा, 'आप जानते हैं कि इस वोटर अधिकार यात्रा का उद्देश्य क्या है? इसका उद्देश्य बांग्लादेश से आए हुए घुसपैठियों की रक्षा करना था। आपको पूरे राज्य में जाना चाहिए और हर घर में लोगों को बताना चाहिए कि अगर विपक्ष सत्ता में आता है तो बिहार का हर जिला घुसपैठियों से भरा हुआ नजर आएगा।'
एनडीए सरकार को लेकर अमित शाह ने क्या कहा?
अमित शाह ने एनडीए सरकार को लेकर कहा है कि, 'अन्य दलों में नेता चुनाव जीतते हैं, लेकिन बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता ही चुनाव जीतते हैं। बिहार की जनता ने आरजेडी और उनके सहयोगियों को सरकार चलाने का मौका दिया है लेकिन फिरौती और हत्या जैसी घटनाएं होने लगी थीं। जिससे राज्य आगे नहीं बढ़ सकता है।'
Created On :   18 Sept 2025 5:20 PM IST