RCB Victory Parade stampede: बेंगलुरु भगदड़ केस में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर कई दलों के नेताओं ने साधा निशाना

बेंगलुरु भगदड़ केस में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर कई दलों के नेताओं ने साधा निशाना
  • कर्नाटक सरकार को आयोजन को लेकर ध्यान रखना चाहिए
  • मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की प्रशासनिक विफलताओं के कारण हुई घटना- गौरव भाटिया
  • घटना के कर्नाटक की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार -चुघ
  • कार्यक्रम कर्नाटक क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का था-प्रमोद तिवारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु भगदड़ पर बिहार के RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा दर्दनाक और दुखद घटना घटी। हम मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें। वहां पर भीड़ अनुमान से ज्यादा होने के कारण कुव्यवस्था का आलम हो गया और आम युवा जोश में होश खो बैठे। जो खुशी मनाने जा रहे थे वे एक हादसे का शिकार हो गए। इस घटना पर सरकार और जिनके द्वारा आयोजन किया गया था उन सबको सोचना चाहिए की आगे ये गलती न हो। इस पर ध्यान रखा जाए।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बेंगलुरु भगदड़ पर कहा, "बहुत निंदनीय घटना घटी है। इस घटना में जिनकी जाने गई हैं मैं उनके प्रति शोक संवेदना प्रकट करता हूं, सरकार उनके परिवारों की पूरी मदद करेगी।

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने बेंगलुरु भगदड़ पर कहा,यह कहना गलत नहीं होगा कि कहीं शोक था और वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में जश्न मनाया जा रहा था। यह घटना असंवेदनशीलता की मिसाल है। ये हत्याएं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की प्रशासनिक विफलताओं के कारण हुई हैं। यह आपराधिक लापरवाही का मामला है। मुख्यमंत्री ने बहुत लापरवाही से कहा कि उन्हें नहीं पता था कि इतनी बड़ी संख्या में लोग आएंगे। डी.के. शिवकुमार ने जो किया वह शर्मनाक है। भगदड़ की जानकारी होने के बाद भी हम उनके PR में लगे रहे। यह कांग्रेस पार्टी के DNA को उजागर करता है। अगर अपराध हुआ है तो सज़ा होनी चाहिए और सज़ा यही है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को तुरंत उनके पदों से बर्खास्त किया जाना चाहिए और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बेंगलुरु भगदड़ पर कहा यह बहुत ही दुखद, हृदय विदारक घटना है। भाजपा की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, लेकिन अगर इस पूरी घटना के लिए कोई सीधे तौर पर जिम्मेदार है, तो वह कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक सरकार है। बाहर निर्दोष नागरिक मर रहे थे और स्टेडियम के अंदर, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार फोटो सेशन और मीडिया बाइट में व्यस्त थे। बिना तैयारी के, बिना सुरक्षा व्यवस्था के इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित करना कोई प्रशासनिक चूक नहीं है, यह एक अक्षम्य अपराध है।

बेंगलुरु भगदड़ पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा यह बहुत दर्दनाक और दुखद घटना है। मृतकों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। कर्नाटक सरकार ने मुआवजा भी दिया है। ये कार्यक्रम कर्नाटक क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का था। जितनी मेरी जानकारी है कि आरसीबी में बहुत बड़ा हिस्सा एक विदेशी कंपनी की है उन्होंने करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक कमाए हैं अगर वे यह पैसा 11 मृतकों को 2-2 करोड़ भी दे तो 22 करोड़ रुपए हुए और घायलों को 25-50 लाख दे सकते हैं। विकलांगों को और अधिक दिया जा सकता है। मैं उचित जांच चाहता हूं ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Created On :   5 Jun 2025 2:07 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story