हरियाणा सियासी हलचल: नायब सिंह सैनी ने ली सीएम पद की शपथ, गुर्जर, शर्मा, सिंह सहित 5 ने ली मंत्री पद की शपथ

- मनोहर लाल खट्टर का सीएम पद से इस्तीफा
- कैबिनेट मंत्री समेत सीएम ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा पत्र
- नायब सिंह बने नए मुख्यमंत्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिनभर चले जबरदस्त सियासी घटनाक्रम के बाद बीजेपी हरियाणा के हालात पर काबू पाने में कामयाब हो गई है। मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद अब प्रदेश के नए मुखिया की कमान नायब सिंह सैनी को सौंप दी गई है। शाम पांच बजे नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह हो चुका है। उनके साथ ही पांच विधायकों ने मंत्रीपद की भी शपथ ली। इस बीच बीजेपी नेता अनिल विज जरूर नाराज नजर आए। विज नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुए। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले एंटीइंकंबेंसी को दूर करने के लिए बीजेपी ने हरियाणा में ये सियासी फेरबदल किया है।
Live Updates
- 12 March 2024 12:16 PM
हरियाणा में नहीं होंगे कोई उप-मुख्यमंत्री
हरियाणा की नई सरकार में किसी को भी उप-मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में नयाब सिंह सैनी के बाद मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसी के साथ उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों पर भी विराम लग गया।
- 12 March 2024 12:12 PM
बनवारी लाल एक बार फिर बने मंत्री
हरियाणा के बावल सीट से विधायक डॉ. बनवारी लाल ने राजभवन में मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। मनोहर लाल खट्टर सरकार में बनवारी लाल मंत्री रह चुके हैं, उन्हें एक बार फिर सैनी सरकार में मंत्री बनाया गया।
- 12 March 2024 12:09 PM
जय प्रकाश दलाल बने मंत्री
लोहारू सीट से विधायक जय प्रकाश दलाल ने भी नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री होंगे। राजभवन में उन्होंने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।
- 12 March 2024 12:06 PM
मंत्री पद की शपथ
विधायक कंवरपाल सिंह और मूलचंद शर्मा ने सैनी सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। इसके अलावा रणजीत सिंह चौटाला ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है। कंवरपाल सिंह इससे पहले भी हरियाणा सरकार में मंत्री पद का भार संभाल चुके हैं। वहीं खट्टर सरकार में मंत्री रह चुके मूलचंद शर्मा को एक बार फिर मंत्री बनाया गया है।
- 12 March 2024 11:59 AM
सीएम पद की शपथ
नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण करने के बाद सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पैर भी छुए।
#WATCH चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ के राजभवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/v5ybtG9APa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2024 - 12 March 2024 11:43 AM
नाराज हैं अनिल विज!
रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावे के मुताबिक वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल वज नाराज चल रहे हैं जिस वजह से शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि अनिल विज फिलहाल अपने अंबाला स्थित घर पर हैं। आपको बता दें कि अनिल विज खट्टर सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं। अनिल विज आज विधायक दल की बैठक के बीच से ही निकलकर चले गए थे। - 12 March 2024 11:15 AM
मंत्रियों में नहीं होगा बदलाव!
नायब सिंह सैनी थोड़ी ही देर में हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट मंत्रियों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। दुष्यंत सिंह चौटाला के अलावा सभी मंत्री नई सरकार में भी बने रहेंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम नहीं बनाए जाने का भी दावा किया जा रहा है।
- 12 March 2024 10:46 AM
राष्ट्रपति शासन की मांग
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के सियासी फेरबदेल को लेकर बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा, "वो (बीजेपी) नैतिक तौर पर अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं। हरियाणा में 36 बिरादरी कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। लोग समझ चुके हैं कि ये न तो जनहित का गठबंधन था, न हरियाणा के हित का था। ये ठगबंधन था।" हरियाणा में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए हुड्डा ने कहा कि राष्ट्रपति शासन के अंदर चुनाव होने चाहिए। - 12 March 2024 10:06 AM
सरकार बनाने का दावा किया पेश
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिल कर विधायक दल के नेता चुने गए नायब सिंह सैनी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
- 12 March 2024 9:08 AM
पूर्व सीएम ने नए सीएम को दिया गुलदस्ता
हरियाणा के नए सीएम चुने जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नायब सिंह सैनी को फूलों का गुलदस्ता दिया।
Created On : 12 March 2024 5:07 AM