UP Politics: बीएसपी में शामिल होंगे आजम खान? शिवपाल सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या है सच?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं। इस पर ही राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान सामने आया है। शिवपाल ने ये भी कहा है कि सपा ने उनकी पूरी मदद की है। साथ ही सपा नेता ने आजम के बसपा में भी शामिल होने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, शिवपाल सिंह यादव ने राज्य में सत्तारूढ़ दल बीजेपी पर भारी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि, सरकार ने गलत सजाएं दी थीं लेकिन अदालत ने मुकदमों में राहत दे दी है। अदालत के इस फैसला का पूरी तरह से स्वागत करते हैं।
बीएसपी में शामिल होंगे आजम खान?
शिवपाल सिंह यादव से सवाल किया गया कि क्या आजम खान बीएसपी में शामिल होंगे। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, ये सब बातें झूठी हैं और झूठी अफवाह है। समाजवादी पार्टी पूरी तरहसे उनकी मदद कर रही है और ज्यादा कुछ नहीं है।
आजम खान के परिवार ने की मायावती से मुलाकात?
कुछ समय पहले ये चर्चा चल रही थी कि, आजम खान के परिवार वालों ने बसपा की सुप्रीमो मायावती से मुलाकात कर बातचीत की है। साथ ही ये भी दावा किया गया है, आजम खान के परिवार के अहम सदस्य ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता और सांसद प्रियंका गांधी से भी बात की है। लेकिन अब तक इन दावों को लेकर आजम खान के घर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
अभी भी आजम को जेल में रखना चाह रही है- वीरेंद्र सिंह
इन सबके बीच लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि, सरकार अब भी आजम खान को जेल में ही रखना चाह रही है। मीडिया से बातचीत करते वक्त वीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि, आजम खान समाजवादी पार्टी के एक अच्छे नेता हैं इसलिए ही सब उनको जेल में भेजने की फिराक में हैं।
Created On :   23 Sept 2025 2:18 PM IST