बिहार विधानसभा चुनाव 2025: AIMIM चीफ ओवैसी कल से बिहार में, करेंगे सीमांचल न्याय यात्रा की शुरुआत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कल से बिहार में न्याय यात्रा निकालने वाले है। आपको बता दें बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रैली , यात्रा और बैठकों का दौर जारी है। ओवैसी इन दिनों अपनी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में हैं। वे कल बुधवार सुबह अपनी सीमांचल न्याय यात्रा में शामिल होंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक जहां भी मुसलमानों की आबादी अच्छी खासी है। उन क्षेत्रों में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए वे इलाके का दौरा करेंगे। बिहार में महिलाओं की सक्रियता बढ़ाने और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करने के लिए एक विशेष महिला यात्रा आयोजित की जा रही है। उनकी यात्रा राज्य के कई जिलों में होकर गुजरने वाली है
माना जा रहा है कि ओवैसी का मुख्य फोकस मुस्लिम समाज की महिला वोटर पर होगा। इसी को टारगेट लेकर चल रहे है। उनकी यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों, शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना है। यात्रा में शामिल होने वाली महिलाएं स्थानीय स्तर पर लोगों से मिलेंगी और उनके जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा करेंगी। खास तौर पर, शिक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर जोर दिया जाएगा। यह यात्रा महिलाओं को खुद की आवाज बुलंद करने का मौका देगी।
आपको बता दें पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले में मुसलमानों की आबादी ठीकठाक है। पिछले चुनाव में एआईएमआईएम के चार विधायक निर्वाचित हुए, बाद में ओवैसी के सभी चार विधायक आरजेडी में चले गए थे। ओवैसी अब यात्रा के जरिए इन इलाकों में अपनी पकड़ पहले से अधिक मजबूत करना चाहते है।
Created On :   23 Sept 2025 2:52 PM IST