Bihar Legislative Assembly Elections 2025: क्या बिहार में इस बार 2024 लोकसभा चुनाव के पैटर्न को रिपीट करेगी NDA? समझे सीट शेयरिंग फॉर्मूले से

क्या बिहार में इस बार 2024 लोकसभा चुनाव के पैटर्न को रिपीट करेगी NDA? समझे सीट शेयरिंग फॉर्मूले से
  • बिहार में इस साल होने है विधानसभा चुनाव
  • 2024 लोकसभा चुनाव के पैटर्न को रिपीट करेगी एनडीए
  • जानें एनडीए का सीट शेयरिंग फॉर्मूला

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में इस साल के अंत से पहले विधानसभा चुनाव का आगाज होने वाला है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। राज्य में सत्ताधारी एनडीए और विपक्ष से महागठबंधन के बीच सीधा टक्कर है। इस बीच सूत्रों के हवाले से एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सामने आ गया है। जानकारी के मुताबिक, बिहार में एनडीए में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा चल रही है। बता दें, बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटे हैं। वहीं, एनडीए में कुल पांच प्रमुख दल बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर मंथन

सूत्रों की मुताबिक, बिहार की कुल 243 सीटों में से एनडीए में जेडीयू को 102-103, भाजपा को 101-102, लोजपा रामविलास को 25-28, हम को 6-7 और आरएलएम को 4- 5 मिल सकती हैं। माना जा रहा है कि एनडीए में इसी सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं, इस साल बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए 2024 के लोकसभा चुनाव के फॉर्मूला रिपीट कर सकती है। बता दें, साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की कुल 40 सीटों में से बीजेपी ने 17, जेडीयू ने 16, लोजपा (रामविलास) ने 5, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में इसी फॉर्मूल पर मंथन चल रही है। इस सीट शेयरिंग फॉर्मूले के जरिए एनडीए गठबंधन में शामिल छोटे और बड़े घटक दलों के बीच संतुलन साधते हुए हिस्सेदारी तय कर रही है।

2020 में हुए थे बिहार विधानसभा चुनाव

इससे पहले बिहार में साल 2020 में विधानसभा चुनाव हुए थे। एनडीए में जेडीयू के पास 122 सीटें थी। इसमें से जेडीयू ने 7 सीटें हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को दी थी। जबकि, बीजेपी के कोटे में 121 सीटें थी। इसमें से बीजेपी ने 11 सीटें विकासशील इंसान पार्टी को दी थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो जेडीयू ने 115 और बीजेपी ने 110 सीट पर चुनाव लड़ा था। इनमें से 74 सीटों पर बीजेपी के उम्म्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। तो वहीं, जेडीयू के 43 कैंडिडेट ने चुनाव में जीत हासिल की थी।

Created On :   7 Jun 2025 7:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story