लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में कांग्रेस को मिली राहत, बसपा नेता अमनमणि ने थामा पार्टी का दामन, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

यूपी में कांग्रेस को मिली राहत, बसपा नेता अमनमणि ने थामा पार्टी का दामन, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
  • कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के तीन नेता
  • पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने थामा कांग्रेस का हाथ
  • यूपी के बाहुबली नेताओं में होती है गिनती

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर आई है। पूर्वी यूपी के बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी के बेटे और पूर्व विधायक अमनमणि कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कहा जा रहा है कांग्रेस उन्हें महाराजगंज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। वहीं कांग्रेस के इस फैसले से सियासी जानकार उसकी मजबूरी भी मान रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस को यूपी में लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं इसलिए वह उम्मीदवार आयात कर रही है।

बता दें कि अमनमणि के अलावा इस हफ्ते यूपी कांग्रेस में दो और ज्वाइनिंग हुई है। अमनमणि से पहले बसपा के गजराज सिंह और सदल प्रसाद भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इन तीनों को ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने सदस्यता ग्रहण कराई। अमनमणि के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमन मानी त्रिपाठी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की न्याय की लड़ाई में भरोसा जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।'

बात करें अमनमणि इससे की तो इससे पहले सपा और बसपा में भी रह चुके हैं। उन्हें साल 2017 में सपा ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने के चलते पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया था। हालांकि साल 2023 में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बसपा ने भी निष्कासित कर दिया था। अमनमणि पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप भी है। दरअसल साल 2016 में उनकी पत्नी सारा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके साथ कार में अमनमणि भी सवार थे लेकिन इस भीषण हादसे में उन्हें कुछ भी नहीं हुआ था। जिसके बाद सारा की मां यानी अमनमणि की सास की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

Created On :   9 March 2024 4:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story