लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में बढ़ा इंडिया गठबंधन का कुनबा! ये दल देगा सपा का साथ, इस सीट पर तय हुआ फॉर्मूला

यूपी में बढ़ा इंडिया गठबंधन का कुनबा! ये दल देगा सपा का साथ, इस सीट पर तय हुआ फॉर्मूला
  • अखिलेश यादव के साथ आएंगे बाबू सिंह कुशवाहा
  • गाजीपुर सीट को लेकर फंसा है मामला
  • जल्द हो सकता है गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। बीजेपी को हराने के लिए प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा और कांग्रेस हैं। ऐसे में इन दोनों पार्टियों के एक साथ आने से विपक्ष का कुनबा मजबूत हुआ है। इस बीच जानकारी मिली है कि कांग्रेस और सपा को एक और पार्टी का साथ मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, जन अधिकार पार्टी प्रमुख बाबू सिंह कुशवाहा की समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह से गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। उदयवीर सिंह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी नेता हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि गठबंधन के लिए अखिलेश यादव ने ही अपना हाथ आगे बढ़ाया है।

बाबू सिंह की इंडिया गठबंधन में हो सकती हैं एंट्री

सूत्र बता रहे हैं कि अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन में जन अधिकार पार्टी की एंट्री कराने के लिए राजी हैं। बातचीत फाइनल होने के बाद यूपी में विपक्ष का कुनबा बढ़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, जन अधिकार पार्टी और अखिलेश यादव के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है। जानकारी के मुताबिक, जन अधिकार पार्टी ने सपा से चार सीटों की मांग की है। इसके अलावा बाबू सिंह कुशवाहा की नजर गाजीपुर सीट पर भी है। बता दें कि, गाजीपुर सीट से सपा ने पहले ही अफजाल अंसारी को लोकसभा चुनाव लड़ाने की घोषणा की है।

बाबू सिंह कुशवाहा की मांग से सपा का झटका लगा है। हालांकि, गाजीपुर सीट से बाबू सिंह की पत्नी भी लोकसभा प्रत्याशी रह चुकी हैं। इसके अलावा प्रदेश में कुशवाहा बिरादरी की सबसे मजबूत सीट गाजीपुर ही है। ऐसे में बाबू सिंह गाजीपुर सीट अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए गठबंधन करने के लिए आगे आ सकते हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लगने के बाद गठबंधन की फाइनल घोषणा हो सकती है। बसपा की सरकार में बाबू सिंह कुशवाहा मंत्री रह चुके हैं। पहले वह बसपा में ही थे। साथ ही, उनकी छवि बसपा में एक बड़े नेता के तौर थी। हालांकि, वे बसपा से अलग होकर खुद की जन अधिकार पार्टी बनाई। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते बाबू सिंह ने हाल ही में एक यात्रा पर निकले हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है।

Created On :   9 March 2024 2:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story