लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के विश्राम के बाद आज फिर शुरू

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की  भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के विश्राम के बाद आज फिर  शुरू
  • दो दिन विश्राम के बाद फिर शुरु हुई यात्रा
  • 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई थी यात्रा
  • पश्चिम बंगाल में जारी ही यात्रा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो दिन के विश्राम के बाद रविवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से फिर से शुरू हुई। यात्रा मणिपुर की राजधानी इंफाल से 14 जनवरी को आरंभ हुई थी।

यह यात्रा असम से बृहस्पतिवार सुबह पश्चिम बंगाल में दाखिल हुई थी और दो दिन के विश्राम के दौरान गांधी नयी दिल्ली लौट गए थे। आज सुबह ही राहुल गांधी दिल्ली से वापस पश्चिम बंगाल लौटे थे। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु हुई। सिलीगुड़ी में थाना मोड़ से एयर व्यू मोड़ तक राहुल गांधी पदयात्रा करेंगे और फिर वहां जनसभा करेंगे। हालांकि जनसभा की प्रशासनिक अनुमति नहीं है।

25 जनवरी को कांग्रेस की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के बिहार जिले में पहुंची। पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने पर राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक पूरे देश में अन्याय के खिलाफ लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमने यात्रा में 'न्याय' शब्द जोड़ा क्योंकि देश भर में अन्याय व्याप्त है। आज यह यात्रा बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा में रूकेगी। कल गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 और 27 जनवरी को यात्रा नहीं होगी। 28 जनवरी को यात्रा फिर से फालाकाटा से शुरू होगी, जो जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी और उत्तर दिनाजपुर जिले से होकर गुजरेगी।

आपको बता दें इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बीच बात नहीं बन पाई । और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ दिया। हालांकि ममता ने नाराजगी की वजह एक दिन पहले तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की खबर ना होने का आरोप कांग्रेस पर लगाया।

Created On :   28 Jan 2024 11:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story