Keralam Assembly Election 2026: केरलम में कांग्रेस की बड़ी जीत, LDF और NDA का सूपड़ा साफ, रमेश चेन्निथला ने बताया जीत का राज

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, जिसमें केरलम राज्य भी शामिल है। जहां की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है। रूझानों में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। वहीं, वाम दल को बड़ा झटका लगने वाला है। इस बीच कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस जीत के पीछे की वजह बताई है।
यह भी पढ़े -DMK-NDA की टक्कर ने TVK के लिए कैसे आसान की जीत की राह, Gen Z कैसे बनें मददगार, समझें 49 साल पुराना इतिहास
SIR प्रक्रिया पर क्या कहा?
कांग्रेस नेता ने सीपीएम पर बड़ा 'मतदाता सूची फ्रॉड' के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इससे पहले तक कम्यूनिस्ट पार्टी फर्जी मतों के सहारे चुनाव जीतती आ रही थी, लेकिन विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया ने उनका खेल बिगाड़ दिया है। राहुल गांधी की पांच गारंटियों और कांग्रेस के सकारात्मक एजेंडा की वजह से पार्टी को नई ताकत मिली है।
मतदान चोरी के आरोप पर क्या कहा?
रमेश चेन्निथला ने स्पष्ट कह दिया कि सीपीएम फर्जी मतों के द्वारा सरकार बना रही थी, लेकिन एसआईआर प्रक्रिया ने उनका खेल समाप्त कर दिया है। उन्होंने इस चुनाव में एसआईआर प्रक्रिया को सबसे फायदेमंद बताया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के विकास, कल्याण और पारदर्शिता जैसे मुद्दों को शामिल किया है।
यह भी पढ़े -विजय थलापति के घर में जश्न का माहौल, घर आने लगे फूलों के गुलदस्ते, सामने आया अंदर का वीडियो, सुबह पिता पहुंचे थे मुरुगन मंदिर
राज्य को कांग्रेस की गारंटी?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की तरफ से राज्यों को गारंटी दी थी, जिसमें महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, युवाओं के लिए रोजगार के मौके, स्वास्थ बीमा, पेंशन बढ़ोतरी और छोटे व्यापारियों की सहायता जैसी योजनाएं शामिल है। चेन्निथला ने बताया कि इन गारंटियों ने लोगो का दिल जीत लिया है।
केरलम में कांग्रेस की रणनीति
कांग्रेस नेता ने दावा करते हुए कहा कि पार्टी अब पुरानी रणनीति पर काम नहीं कर रही है, बल्कि लोगों की जायज समस्याओं पर कार्य कर रही है। पार्टी ने राज्य समस्याओं को अपने एजेंडे में शामिल किया है, जिसमें बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और महिलाओं-युवाओं के मुद्दे पर बात की है। उन्होंने आगे बताया कि राहुल गांधी की यात्राओं और भाषणों ने यूडीएफ को नई ऊर्जा दी है।
CPM-BJP पर साधा निशाना
रमेश चेन्निथला ने सीपीएम-भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां सत्ता में बने रहने के लिए एक जैसी ही रणनीति अपनाती है। मतदान सूची में लोगों का नाम फर्जी तरीके से जोड़ना, इनकी पुरानी आदत है।
Created On :   4 May 2026 6:45 PM IST













