बीमारी के चलते मौत: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में बरी किए गए दोषी संथन का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में बरी किए गए दोषी संथन का निधन
  • गंभीर बीमारी के चलते संथन की मौत
  • चेन्नई के राजीव गांधी जनरल अस्पताल में ली आखिरी सांस
  • तमिलों से आवाज उठाने के लिए लिखा खुला पत्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में बरी किए गए दोषी संथन उर्फ ​​सुथेंथिराजा का बुधवार 28 फरवरी को चेन्नई के राजीव गांधी जनरल अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार सुबह संथन ने अस्पताल में आखिरी सांस ली। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सुबह 7:50 बजे संथन ने दम तोड़ा। वह लिवर फेलियर के साथ क्रिप्टोजेनिक सिरोसिस से पीड़ित था। सूत्रों के मुताबिक, 55 वर्षीय संथन को तिरुचि के महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल से 27 जनवरी को इलाज के लिए राजीव गांधी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत गंभीर थी।

आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट ने 11 नवंबर, 2022 को राजीव गांधी हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे 6 दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया था। संथन राजीव गांधी की हत्या में रिहा किए गए छह दोषियों में से एक था जिन्हें पहले आजीवान कारावास की सजा सुनाई गई थी। सुको आदेश के अगले दिन नलिनी, श्रीहरन, संथन, रॉबर्ड पायस, जयकुमार और रविचंद्रन को 32 साल बाद जेल से रिहा किया गया था, लेकिन यहां एक पेंच फंस गया था। नलिनी और रविचंद्रन को अपने परिवार के पास मिलने की अनुमति दी गई लेकिन बाकी चार को त्रीची सेंट्रल जेल के विशेष कैंप में रखा गया। क्योंकि ये चारों श्रीलंकाई नागरिक थे।

संथन ने त्रीची जेल के विशेष कैंप में मौजूद अपने सेल से खुला पत्र लिखा था। संथन ने पत्र के जरिए दुनिया भर के तमिलों से आवाज उठाने की अपील की थी ताकि वह अपने वतन वापस लौट सके। चेन्नई में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने पिछले शुक्रवार को एक आदेश जारी कर संथन उर्फ सुथेनथिराजा को श्रीलंका वापस जाने की परमिशन दे दी थी, लेकिन गंभीर बीमारी के चलते वह नहीं जा सका।

Created On :   28 Feb 2024 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story