DK Shivakumar Oath Ceremony: डीके शिवकुमार कब लेंगे कर्नाटक के नए सीएम की शपथ, खुद बताई तारीख

डीके शिवकुमार कब लेंगे कर्नाटक के नए सीएम की शपथ, खुद बताई तारीख
कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक की अपनी सरकार में बड़ा बदलाव करते हुए मुखिया की जिम्मेदारी सिद्धारमैया की जगह डीके शिवकुमार को सौंपी है। वह राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर 3 जून को शपथ लेंगे।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक की अपनी सरकार में बड़ा बदलाव करते हुए मुखिया की जिम्मेदारी सिद्धारमैया की जगह डीके शिवकुमार को सौंपी है। वह राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर 3 जून को शपथ लेंगे। उन्होंने खुद न्यूज एजेंसी एएनआई को शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बताई।

विधायक दल की बैठक जारी

इससे पहले शनिवार यानि आज कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग चल रही है, जिसमें डीके शिवकुमार को औपचारिक रूप से नेता चुना जाएगा। बता दें कि पिछले तीन सालों से राज्य में सत्ता की कुर्सी को लेकर जबरदस्त खींचतान देखने को मिल रही थी। इसके बाद गुरुवार (28 मई) को पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

15 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मुख्यमंत्री के साथ ही 15 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट का विस्तार इसके कुछ समय बाद किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा। मंत्रियों के रूप में जिन नामों की चर्चा तेज हो रही है उनमें यतींद्र सिद्धारमैया (सिद्धारमैया के बेटे और MLC), दिनेश गुंडू राव, लक्ष्मी हेब्बालकर, रामलिंगा रेड्डी, रिजवान अरशद, यू.टी. खादर, शरथ बाचेगौड़ा, ए.एस. पोन्नन्ना, बायराथी सुरेश, प्रियंक खरगे (कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बेटे), एम.बी. पाटिल, जी. परमेश्वर, कृष्णा बायरेगौड़ा, ईश्वर खंड्रे, के.जे. जॉर्ज, एच.सी. महादेवप्पा और संतोष लाड के नाम शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन ग्लास हाउस में आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कैबिनेट सहयोगी, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Created On :   30 May 2026 5:14 PM IST

Tags

Next Story