Assam Politics: 'गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नागरिक नहीं...', सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस सांसद पर बड़ा आरोप

गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नागरिक नहीं..., सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस सांसद पर बड़ा आरोप
  • सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस सांसद पर बड़ा आरोप
  • कहा- गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नागरिक नहीं
  • लगातार गौरव गोगोई पर आरोप लगा रहे हैं सीएम सरमा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बच्चों की नागिरकता को सवाल कर दिया है। उन्होंने कहा है कि गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को दावा किया कि गौरव गोगोई का बेटा और बेटी भारतीय नागरिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि वो पाकिस्तान किसलिए गए थे और उन्होंने 15 दिन पाकिस्तान में रहकर क्या किया?

हिमंत बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोी की पाकिस्तान यात्रा को लेकर कहा कि वहां कोई टूरिज्म प्लेस नहीं है? पाकिस्तान केवल आतंकवादियों का अड्डा है। उन्होंने कहा कि ये 100 फीसदी सही है कि गौरव गोगोई पाकिस्तान गए थे। लेकिन वहां 15 दिन क्या किया? साथ ही, कहा कि रॉबर्ट वाड्रा और गौरव गोगोई दोनों ही भारत से ज्यादा पाकिस्तान को लेकर क्यों चिंतित रहते हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा का यह उनकी एक्स पोस्ट के एक दिन बाद आया है। इससे पहले 1 मई को उन्होंने कहा था कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि असम के एक सांसद के नाबालिग बच्चे अब भारत के नागरिक नहीं हैं। ये तो बस शुरुआत है। अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है। असम के मुख्यमंत्री की तरफ से लगाए गए इन गंभीर आरोपों को लेकर अब तक कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कोई बयान नहीं दिया है।

गौरतलब है कि, असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने 5 दिन पहले गौरव गोगोई और उनके परिवार को लेकर कई सारे सवाल किए थे। उन्होंने एक्स पोस्ट पर कहा था कि कांग्रेस पार्टी के माननीय सांसद के लिए मेरे कुछ प्रश्न हैं-

1. 'क्या आप लगातार 15 दिनों तक पाकिस्तान गए थे? यदि हां, तो कृपया अपनी यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट करें?'

2. 'क्या यह सच है कि आपकी पत्नी भारत में रहते हुए और काम करते हुए भी पाकिस्तान स्थित एक एनजीओ से वेतन प्राप्त करती रहती है? यदि हां, तो क्या हम पूछ सकते हैं कि पाकिस्तान स्थित एक संगठन भारत में आयोजित गतिविधियों के लिए वेतन क्यों दे रहा है?'

3. 'आपकी पत्नी और आपके दो बच्चों की नागरिकता की स्थिति क्या है? क्या वे भारतीय नागरिक हैं, या उनके पास किसी अन्य देश की नागरिकता है?

हिमंत सरमा ने कहा कि इसके बाद और भी कई प्रश्न पूछे जाएंगे।

Created On :   2 May 2025 11:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story