गुजरात उपचुनाव 2025: कडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार का किया ऐलान, जानें किस चेहरे पर लगाया दांव

कडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार का किया ऐलान, जानें किस चेहरे पर लगाया दांव

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात की कड़ी विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव होने है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच कांग्रेस ने रविवार को कड़ी विधानसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। कड़ी सीट से कांग्रे ने रमेशभाई छाबड़ा को मैदान में उतारा है। बता दें, 23 जून को कड़ी विधानसभा सीट उपचुनाव का परिणाम घोषित होगा।

    बता दें, साल 2022 में कड़ी विधानसभा सीट खाली हो गई थी। दरअसल, भाजपा विधायक करशनभाई सोलंकी का फरवरी में 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। आंकड़ों के मुताबिक, कडी विधानसभा सीट पर कुल 2,89,746 वोटर्स हैं। इनमें 1,49,719 पुरुष है, जबिक 1,40,023 महिलाएं और चार थर्ड जेंडर शामिल हो गई। जूनागढ़ जिले की विसवादार विधानसभा सीट पर कुल 2,61,052 वोटर्स हैं। इनमें 1,35,597 पुरुष, 125451 महिलाएं और चार थर्ड जेंडर शामिल हैं।

    जबकि, विसवादार सीट पर 185 वोटर्स की बढ़ोत्तरी हुई है। इनमें एक थर्ड जेंडर 24 पुरुष और 160 महिलाएं शामिल हैं, जबकि मेहसाणा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कडी सीट पर 376 मतदाताओं की वृद्धि देखी गई, जिनमें 152 पुरुष और 224 महिलाएं हैं।

    गौरतलब है कि, कडी विधानसभा सीट पर नामांकन की आखिरी तारीख 2 जून है जबकि नामांकन की जांच 3 जून को होगी। जबकि, 5 जून को उम्मीदवार नाम वापिस ले सकेंगे। वहीं 19 जून को वोटिंग होगी। वहीं, 23 जून को वोटों की गिनती की जाएगी। यह उपचुनाव संबंधित क्षेत्र में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक माना जा रहा है। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की अपील की है।

    Created On :   1 Jun 2025 11:36 PM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story