अंबेडकर तस्वीर मामला: ग्वालियर में अनिल मिश्रा समेत चारों आरोपी जेल में भी रहेंगे,HC में कल होगी सुनवाई

ग्वालियर में अनिल मिश्रा समेत चारों आरोपी जेल में भी रहेंगे,HC में कल होगी सुनवाई
आज सुनवाई के दौरान फरियादी पक्षकार के अनुपस्थित होने की वजह से सुनवाई कल तक के लिए टली

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर तस्वीर के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में जेल में बंद आरोपियों को आज सुनवाई के बाद भी हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। कल सोमवार 5 जनवरी को फिर सुनवाई होगी। उच्च न्यायालय से आरोपियों को रविवार को भी कोई राहत नहीं मिलने की वजह से जेल में ही रहना होगा। आपको बता दें वकील अनिल मिश्रा समेत चार आरोपियों की सुनवाई ग्वालियर हाईकोर्ट में जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस आशीष श्रोती की विशेष बेंच कर रही है। आज सुनवाई के दौरान फरियादी पक्षकार के उपस्थित नहीं होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सरी, कोर्ट ने अगली सुनवाई सोमवार को तय की है। साथ ही कोर्ट ने फरियादी को नोटिस जारी करते हुए अगली तारीख पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए जारी किए हैं।

आपको बता दें ग्वालियर पुलिस ने बाबा साहब डॉ अंबेडकर की तस्वीर जलाने के आरोप में अनिल मिश्रा समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें पुलिस ने गुरुवार को अनिल मिश्रा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था, कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया।

आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट में FIR को चुनौती देते हुए जमानत याचिका दायर की, शनिवार को कोर्ट ने पुलिस को केस डायरी के साथ तलब किया , जबकि राज्य शासन की ओर से जवाब पेश करने के लिए और वक्त मांगा। उच्च न्यायालय ने रविवार को बेल पिटीशन पर सुनवाई का आदेश दिया था, लेकिन फरियादी पक्ष के कोर्ट में ना पहुंचने से सुनवाई आज नहीं हो सकी।

Created On :  

Tags

Next Story