बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जानिए 24 सीट वाले पूर्णिया डिवीजन का सियासी समीकरण

जानिए 24 सीट वाले पूर्णिया डिवीजन का सियासी समीकरण
2020 में पूर्णिया प्रमंडल में एनडीए को बढ़त मिली थी। 24 में से 12 सीटों पर एनडीए को जीत मिली थी। 8 सीटें बीजेपी और चार सीटें जेडीयू के खाते में गई थीं। महागठबंधन को 7 सीट से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस को 5, आरजेडी और भाकपा (माले) को एक-एक मिली थी। एआईएमआईएम ने इस इलाके में बड़ी सेंध लगाई और पांच सीटों पर जीत हासिल की।

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में 18 जिलों की 121 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हो संपन्न गई। अब मंगलवार 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। दूसरे चरण में पूर्णिया डिवीजन की सभी सीटें शामिल हैं। पूर्णिया प्रमंडल में कुल चार जिले आते हैं। इसमें अररिया, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया जिला शामिल हैं। ये इलाका सीमांचल के नाम से भी जाना जाता है। इनमें कुल 24 सीटें हैं। इनमें सबसे ज्यादा सात-सात सीटें कटिहार और पूर्णिया जिले में आती हैं। अररिया जिले में छह तो किशनगंज में चार सीटें हैं।

पूर्णिया डिवीजन के सियासी समीकरण की बात की जाए तो 2020 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात की जाए तो पूर्णिया प्रमंडल में एनडीए को बढ़त मिली थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में 24 में से पूर्णिया प्रमंडल की 12 सीटों पर एनडीए को जीत मिली थी। 8 सीटें बीजेपी और चार सीटें जेडीयू के खाते में गई थीं। महागठबंधन को 7 सीट से संतोष करना पड़ा था। महागठबंधन में कांग्रेस को पांच, आरजेडी और भाकपा (माले) को एक-एक मिली थी। एआईएमआईएम ने इस इलाके में बड़ी सेंध लगाई और पांच सीटों पर जीत हासिल की।

2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच देखने को मिला था। 243 विधानसभा सीटों में से एनडीए ने 125 सीटें जीतीं थीं। एनडीए में सबसे ज्यादा 74 सीटें बीजेपी , 43 सीटें जेडीयू , वीआईपी और हम को 4-4 सीट पर जीत मिली थी। जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आई थीं। 75 सीटें जीतकर आरजेडी राज्य की सबसे बड़ा दल उभरकर सामने आया था। महागठबंधन में कांग्रेस को 19, वामदलों को 16 सीट पर जीत मिली थी। इनमें 12 सीटें भाकपा (माले) और दो-दो सीटें भाकपा और माकपा के खाते में गईं थी। अन्य राजनीतिक दलों की बात की जाए तो एआईएमआईएम ने पांच, बीएसपी, लोजपा और निर्दलीय को एक-एक सीट पर जीत मिली थी।



Created On :   8 Nov 2025 1:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story