बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जानिए भागलपुर डिवीजन क्षेत्र में आने वाली 12 विधानसभा सीटों का सियासी समीकरण

जानिए भागलपुर डिवीजन क्षेत्र में आने वाली 12 विधानसभा सीटों का सियासी समीकरण
2020 के विधानसभा चुनाव में भागलपुर डिवीजन में एनडीए ने महागठबंधन को मात दी। एनडीए को 9 और महागठबंधन को 3 सीटों पर जीत मिली।

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में भागलपुर डिवीजन में कुल 12 विधानसभा सीटें आती हैं। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद आज हम भागलपुर प्रमंडल के सियासी समीकरण की बात करेंगे। आपको बता दें भागलपुर प्रमंडल में दो जिले भागलपुर और बांका जिले कुल 12 विधानसभा सीटें शामिल है। इनमें सात सीटें भागलपुर और पांच सीटें बांका जिले में आती हैं। आपको बता दें विधानसभा सीटों की संख्या के आधार पर भागलपुर बिहार का सबसे छोटा डिवीजन है।

2020 के विधानसभा चुनाव में भागलपुर डिवीजन में एनडीए ने सीधे महागठबंधन को मात दी। एनडीए को 9 और महागठबंधन को 3 सीटों पर जीत मिली। दलवार आंकड़ों की बात करें तो एनडीए में बीजेपी को 5 और जेडीयू को 4 सीटें मिलीं थीं। दूसरी तरफ महागठबंधन की आरजेडी को दो और कांग्रेस को एक सीट मिली।

2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच देखने को मिला था। 243 विधानसभा सीटों में से एनडीए ने 125 सीटें जीतीं थीं। एनडीए में सबसे ज्यादा 74 सीटें बीजेपी , 43 सीटें जेडीयू , वीआईपी और हम को 4-4 सीट पर जीत मिली थी। जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आई थीं। 75 सीटें जीतकर आरजेडी राज्य की सबसे बड़ा दल उभरकर सामने आया था। महागठबंधन में कांग्रेस को 19, वामदलों को 16 सीट पर जीत मिली थी। इनमें 12 सीटें भाकपा (माले) और दो-दो सीटें भाकपा और माकपा के खाते में गईं थी। अन्य राजनीतिक दलों की बात की जाए तो एआईएमआईएम ने पांच, बीएसपी, लोजपा और निर्दलीय को एक-एक सीट पर जीत मिली थी।

Created On :   8 Nov 2025 1:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story