बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जानिए 24 विधानसभा सीटें वाले सारण डिवीजन का सियासी समीकरण

जानिए 24 विधानसभा सीटें वाले सारण डिवीजन का सियासी समीकरण
24 सीटें वाले सारण प्रमंडल में सारण, सीवान और गोपालगंज तीन जिले आते हैं। सियासी समीकरण की बात की जाए तो 24 में से सबसे ज्यादा 10 विधानसभा सीटें सारण, सीवान में आठ और गोपालगंज जिले में छह सीटें आती हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है, दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को किया जाएगा।

सारण प्रमंडल में कुल तीन जिले आते हैं। इसमें सारण, सीवान और गोपालगंज शामिल हैं। सारण प्रमंडल के सियासी समीकरण की बात की जाए तो 243 सीटों में से 24 सीटें सारण प्रमंडल में आती हैं। इनमें सबसे ज्यादा 10 विधानसभा सीटें सारण जिले में हैं। वहीं, सीवान में आठ और गोपालगंज जिले में छह सीटें हैं।

2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे बड़ी पार्टी बनवाने में सारण की बड़ी और अहम भूमिका रही थी। सारण प्रमंडल की 24 में से 15 सीटों पर महागठबंधन को जीत मिली। बाकी नौ सीटें एनडीए के खाते में गई। दलवार आंकड़ों का बात करें तो महागठबंधन में शामिल आरजेडी को 11 सीटें और कांग्रेस को एक सीट , भाकपा माले दो और माकपा को एक सीट जबकि एनडीए से बीजेपी को सात सीटें और जेडीयू को दो सीटें मिली थीं।

2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच में था। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 125 सीटें जीतीं थीं। इनमें सबसे ज्यादा 74 सीटें बीजेपी, 43 जेडीयू , 4-4 सीट वीआईपी और हम के खाते में आई थी। 110 सीटें महागठबंधन के खाते में गई थीं। 75 सीटें जीतकर आरजेडी सबसे बड़ा दल बना था। कांग्रेस को 19, वामदलों को 16 सीट पर जीत मिली थी। इनमें 12 सीटें भाकपा (माले) और दो-दो सीटें भाकपा और माकपा के खाते में गईं थी। अन्य दलों की बात करें तो एआईएमआईएम ने पांच, बीएसपी, एलजेपी और निर्दलीय को एक-एक सीट पर जीत मिली थी।

बिहार में दो चरणों में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हुई ,जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होनी है, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। 17 नवंबर को पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख रही है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर रही।




Created On :   8 Nov 2025 1:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story