Bihar Politics: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के इस्तीफे पर JDU ने तोड़ी चुप्पी, BJP को CM पद की जिम्मेदारी सौंपने को लेकर किया साफ

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा अभी तक जारी है। इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने से जुड़ा है। पार्टी ने बताया कि बीजेपी को यह पद इसलिए सौंपा गया है, ताकि भविष्य में गठबंधन सहयोगी से मिले समर्थन के बदले सहयोग किया जा सके। बता दें कि बिहार एनडीए सरकार में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया गया है।
JDU ने नीतीश कुमार के इस्तीफे पर दी प्रतिक्रिया
जेडीयू के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, "कल (24 अप्रैल) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नयी सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। इसी उद्देश्य से विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास प्रचंड बहुमत है, इसलिए विश्वास मत जीतना तय है। नयी सरकार को नीतीश कुमार का आशीर्वाद भी प्राप्त है, जिन्होंने राज्यसभा जाने के निर्णय के साथ मुख्यमंत्री पद छोड़ा।"
यह भी पढ़े -बिहार के सभी जिलों में चलेगा भाजपा का प्रशिक्षण अभियान, हर कार्यकर्ता बनेगा विचारधारा का दूत सम्राट चौधरी
उन्होंने आगे कहा, "राज्य की जनता ने बार-बार उन पर भरोसा जताया है। इसलिए सभी निश्चिंत रहें कि नई सरकार नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चलेगी।"
पार्टी ने कोशिश क्यों नहीं की?
विजय कुमार चौधरी से मीडिया ने पूछा कि नीतीश कुमार के पद छोड़ने के बाद पार्टी ने यह पद अपने पास रखने की कोशिश क्यों नहीं की? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "भाजपा पुरानी सहयोगी है। उसने 2020 में हमारा समर्थन किया था, जब विधानसभा चुनाव में हमारी सीटें काफी घट गई थीं। इसलिए तय हुआ कि उनके नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देकर उस सहयोग के बदले सहयोग किया जाए।"
Created On :   24 April 2026 12:49 AM IST












