लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर जेडीयू नेता ललन सिंह का दबदबा

बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर जेडीयू नेता ललन सिंह का दबदबा
  • बिहार में लोकसभा की 40 सीट
  • 2014 में एलजेपी,2009 और 2019 में जेडीयू ने जीती
  • ललन सिंह है मौजूदा सांसद

डिजिटल डेस्क, पटना। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद देशभर में चुनावी शोरगुल शुरु हो गया है। लोकतंत्र के सबसे बड़े महोत्सव का ऐलान होते ही बिहार में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई है। बिहार में लोकसभा के 40 सीटों पर सात चरणों में मतदान होगी। बिहार में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, और 1 जून को वोट पड़ेंगे। बिहार में पिछले आम चुनाव मे भी सात चरणों मे मतदान हुए थे।

चौथे चरण में बिहार में पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। जिनमें दरभंगा,उजियापुर,समस्तीपुर,बेगूसराय और मुंगेर है। चौथे चरण के लिए 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन 25 अप्रैल तक होगा, 26 अप्रैल को नामांकन जांच ,29 अप्रैल को नाम वापसी और 13 मई को वोटिंग होगी।

मुंगेर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

बिहार के पूर्व की चर्चित मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जिसे पहले मोंगहिर के नाम से जाना जाता था। 40 लोकसभा सीटों में एक संसदीय क्षेत्र है। मुंगेर संसदीय क्षेत्र की सीमा पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से लगती है। पटना जिले में आने वाले मोकामा और बाढ़ इलाका मुंगेर संसदीय क्षेत्र में आता है।

वर्तमान में मुंगेर लोकसभा सीट से जनता दल (युनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सांसद है। ललन सिंह 31 जुलाई 2021 से 29 दिसंबर 2023 तक जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके है। वे जेडीयू की बिहार की इकाई के पूर्व अध्यक्ष भी थे। ललन सिंह 2009 और 2019 में इस सीट से सांसद का चुनाव जीत चुके है। 2009 में उन्हें 57% वोट जबकि 2019 में 51% वोट से जीत कर लोकसभा के संसद चुने गए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी की वीणा देवी 36 फीसदी वोटों से निर्वाचित हुई थी। मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छ: विधान सभा क्षेत्र शामिल है।

2011 की जनगणना के मुताबिक मुंगेर लोकसभा क्षेत्र की साक्षारता दर 56.19 फीसदी है। जातीय समीकरणों की बात की जाए तो यहां एससी और ओबीसी मतदाता चुनाव में अहम भूमिका निभाते है। 15.1 फीसदी अनुसूचित जाति और 5.1 फीसदी मुस्लिम मतदाता चुनाव में निर्णायक होते है। यादवों का यहां बोलबाला है। यहां 77.9 फीसदी ग्रामीण और 22.1 फीसदी शहरी मतदाता है।

Created On :   17 March 2024 8:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story