शीतकालीन सत्र: लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शुरुआत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत पर चर्चा के बाद आज राज्यसभा में भी बहसें होने वाली है। राज्यसभा में आज वंदे मातरम पर विशेष चर्चा होने वाली है। यह चर्चा दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी की ओर से चर्चा की शुरुआत करेंगे, जबकि बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा चर्चा का समापन करेंगे। अन्य वक्ताओं में राधा मोहन दास अग्रवाल, के. लक्ष्मण, घनश्याम तिवारी, सतपाल शर्मा हैं।
यह भी पढ़े -राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत का सम्मान नहीं करने वाले लोग राजनीति कर रहे सपा सांसद नीरज कुशवाहा
सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम पर पीएम मोदी ने चर्चा की शुरुआत की, विपक्ष की ओर से गौरव गोगोई, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने सत्ता पक्ष पर पलटवार किया। आज इसी मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा होनी है।
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद में 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा पर कहा, "देश के इतिहास से जुड़े नारे को एक राजनीतिक एजेंडा बना दिया गया है, इस नारे का राजनीतिकरण किया जा रहा है और उसके नाम पर एक फर्जी एजेंडा परोसा जा रहा है, वंदे मातरम् हर देशवासी के मन में गूंजता है, मैं उम्मीद करती हूं कि राज्यसभा में एक व्यापक चर्चा होगी
Created On :   9 Dec 2025 11:35 AM IST










