नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट: केंद्रीय वित्त मंत्री ने सीजेपी के विरोध को बताया सेंसिटिव, विपक्ष पर किया हमला

केंद्रीय वित्त मंत्री ने सीजेपी के विरोध को बताया सेंसिटिव, विपक्ष पर किया हमला
पेपर लीक करके, पेपर खरीदकर, पेपर बेचकर एग्जाम की पवित्रता को तोड़ा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को सरकार ने सेंसिटिव करार दिया। इस संबंध में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा यह मामला इस देश के छात्र, युवाओं से जुड़ा है, खासकर उनके परीक्षा की तैयारी, परीक्षा पेपर लीक और री-एग्जाम से ये उस उम्र के बच्चों के लिए बहुत सेंसिटिव हैं जो तैयारी कर रहे हैं।

वित्त मंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा अगर सरकार सेंसिटिव नहीं है या रिएक्ट नहीं कर रही है, तो मैं समझ सकती हूं कि विपक्ष इस तरह का हमला क्यों कर रहा है। प्रधानमंत्री के लेवल पर असल में आज के ऐलान से बहुत पहले ही फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और उन लोगों को सजा देने का भरोसा दिया गया है जिन्होंने पेपर लीक करके, पेपर खरीदकर, पेपर बेचकर एग्जाम की पवित्रता को तोड़ा है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा इस ऐलान से भी पहले, सरकार ने उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्होंने असल में यह जुर्म किया था। देश में ऐसे लोग हैं, आम नागरिक हैं जिन्होंने अपने मतलब के लिए पेपर खरीदे और बेचे, पेपर लीक किए, उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री का आज का ऐलान नागरिकों, उन मांओं और पिताओं को भरोसा दिलाता है जो अपने बच्चों से इतनी उम्मीदें रखते हैं और उन्हें पास होने में मदद करते हैं। ये जांच इसलिए क्योंकि यह उनका करियर है, देख सकते हैं कि गिरफ्तारियां हुई हैं। आज, PM ने घोषणा की है कि फास्ट ट्रैक प्रोसेस शुरू किया जाएगा और जिन्होंने हमारे देश की युवा पीढ़ी के खिलाफ यह भयानक अपराध किया है, उन्हें जल्द से जल्द सजा दी जाएगी।

Created On :   23 July 2026 4:12 PM IST

Tags

Next Story