CJP Protest: सीजेपी नेताओं ने ठुकराया सरकार से बातचीत का ऑफर! जंतर मंतर पर बवाल के बीच क्या पूरी होगी स्टूडेंट्स की डिमांड?

सीजेपी नेताओं ने ठुकराया सरकार से बातचीत का ऑफर! जंतर मंतर पर बवाल के बीच क्या पूरी होगी स्टूडेंट्स की डिमांड?
दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन पर बवाल बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां सीजेपी सरकार से नीट परीक्षा में गड़बड़ी, अनियमितताओं और सुधार को लेकर सरकार से मांग कर रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन पर बवाल बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां सीजेपी सरकार से नीट परीक्षा में गड़बड़ी, अनियमितताओं और सुधार को लेकर सरकार से मांग कर रही है। तो वहीं, दूसरी तरफ सरकार दोहरा रही है कि वह प्रदर्शकारियों से बातचीत के लिए तैयार है। इन सबके बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि सीजेपी के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से बातचीत के लिए मना कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों से मुलाकात के लिए तैयार है। सरकार इस मसले को अब जल्द से जल्द सुलझाना चाहती है तो वहीं दूसरी ओर खबर है कि सीजेपी के नेताओं ने सरकार से बातचीत के लिए मना कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से बातचीत से इनकार कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने छात्रों से की ये अपील

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी सीजेपी के प्रदर्शन के बीच युवाओं से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं नौजवानों से कहना चाहता हूं कि आपकी भावनाओं पर चढ़कर कुछ लोग आंदोलन को भड़काने का काम करते हैं। सरकार NEET पर चर्चा चाहती है और सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार भी है लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। देश विपक्ष के आचरण को समझ रहा है। बता दें कि इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है सरकार सदन में भी चर्चा करना चाहती है।

बता दें, बीते दिन जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी। यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सीजेपी के नेता जब भी बातचीत के लिए समय चाहेंगे, सरकार उनसे मिलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों और पहलुओं पर चर्चा करेगी और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

सीजेपी प्रवक्ता ने सरकार से बातचीत की कही थी बात

केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार को कहा था कि संगठन सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी थीं। केंद्र सरकार का कहना है कि बातचीत के दरवाजे खुले हुए हैं। सीजेपी जब भी चाहे बातचीत कर सकती है। ठीक एक दिन बाद ही इसके उलट नतीजे देखने को मिल रहे हैं।

Created On :   23 July 2026 3:21 PM IST

Tags

Next Story