CJP Protest: PM मोदी के ट्वीट पर CM उमर अब्दुल्ला ने किया रिएक्ट, कहा- आप इतने युवाओं को नहीं कर सकते नाराज

PM मोदी के ट्वीट पर CM उमर अब्दुल्ला ने किया रिएक्ट, कहा- आप इतने युवाओं को नहीं कर सकते नाराज
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी के एक्स पोस्ट पर टिप्पणी की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अगुवाई वाला नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट ने देश का माहौल गर्म कर दिया है। यह मुद्दा इतना बड़ा हो गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही। इसी के साथ फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का भी ऐलान किया। लेकिन इस ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल और बढ़ा दी है। विपक्षी नेता इस बात को लेकर पीएम और केंद्र सरकार को घेरे में ले रहे हैं। इस कड़ी में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपना पक्ष रखा है।

CM उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के बारे में PM मोदी के ट्वीट पर CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आपको कहीं बैठकर उनसे बात करनी होगी। आप इतने सारे युवाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते। जब जंतर-मंतर पर CJP का पहला प्रोग्राम हुआ था और उसमें बहुत कम लोग आए थे, तो कुछ लोगों ने उसका मजाक उड़ाया था। अब दिल्ली के हालात आपके सामने हैं।

'युवाओं में नाराजगी है'

उन्होंने आगे कहा कि आज नई दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा बंद है। कल रात भी जंतर-मंतर के आस-पास आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा था। युवाओं में नाराजगी है, एक ऐसी नाराजगी जिसे अब तक नजरअंदाज किया गया है। अब, यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा है कि युवा महत्वपूर्ण हैं और उनकी चिंताओं के बारे में उनसे बात करना अच्छी बात होगी।

Created On :   23 July 2026 3:50 PM IST

Tags

Next Story