मॉनसून सत्र: लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित, विपक्ष की ओर से जारी रहा हंगामा

लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित, विपक्ष की ओर से जारी रहा हंगामा
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने NEET UG पेपर लीक मामले और 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में मॉनसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही शुरु हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी सांसदों की ओर से नारेबाजी की गई, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को पहले दोपहर 12 बजे तक , फिर दो बजे तक उसके बाद कल सुबह 11 बजे तक लोकसभा स्पीकर को स्थगित करना पड़ा। आज कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने NEET UG पेपर लीक मामले और 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने न्यूज एजेंसियों से पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट पर कहा, "आजकल कोई भी उनकी बातों पर यकीन नहीं करता। उनकी बातों का भरोसा पहले ही खत्म हो चुका है। सबसे पहले, उन्हें धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाना होगा। फिर उन्हें स्टूडेंट्स से बात करनी होगी।

आपको बीते दिन विपक्षी दलों की सांसदों की ओर से सदन में हंगामा और नारेबाजी के चलते सदन सुचारू रुप से नहीं चला, कार्यवाही में बार बार बाधा देखने को मिली। सदन की कार्यवाही को बार बार स्थगित किया गया। दोपहर दो बजे के बाद कार्यवाही के शुरु होने के बाद आज सुबह 11 बजे तक स्थगित हुई थी।

Created On :   23 July 2026 10:55 AM IST

Tags

Next Story