Monsoon Session 2026: संसद परिसर में NDA और 'INDIA' आमने-सामने, NEET पेपर लीक से राहुल गांधी के धरने तक, पर हुई जमकर नारेबाजी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर माहौल गरमा गया। NDA और विपक्ष के सांसद एक-दूसरे के सामने आ गए और नारे लगाने लगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। विपक्ष ने NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। दूसरी तरफ NDA के सांसद भी प्रदर्शन करने पहुंचे। वे 21 जुलाई को पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने का विरोध कर रहे थे।
यह भी पढ़े -पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने पर प्रशांत किशोर के मंच पर चढ़ा छात्र, बोला बीजेपी सरकार बनाने नहीं बिगाड़ने आएं
यह भी पढ़े -कांग्रेस से नाराजगी खत्म! पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे अवधेश नायक, बीजेपी प्रत्याशी से मीटिंग के बाद लग रही थीं 'घर वापसी' की अटकलें
प्रियंका गांधी को सुरक्षाकर्मियों ने रोका
प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा NDA सांसदों के काफी करीब पहुंच गईं। दोनों तरफ से लगातार नारे लगाए जा रहे थे। स्थिति को देखते हुए सुरक्षाकर्मी तुरंत बीच में आए और प्रियंका गांधी को आगे जाने से रोका। संसद भवन के अंदर भी हंगामा देखने को मिला। सांसदों के शोर और विरोध के कारण सदन की कार्यवाही ठीक से नहीं चल सकी। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए रोक दी गई।
प्रियंका गंधी का प्रहार
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मंगल ग्रह पर जाने और देश की हर उस कामयाबी का श्रेय लेते हैं, जो असल में हमारे युवाओं और लोगों की कामयाबी है। इसलिए अब समय आ गया है कि वे जिम्मेदारी लें। मोदी जी इस बात के लिए जिम्मेदार हैं कि हमारे युवाओं को लगता है कि उनका कोई भविष्य नहीं है। अगर हजारों युवा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन पर लाठीचार्ज करवाया जा रहा है, तो इसके लिए वे ही जिम्मेदार हैं। अगर उनमें से किसी एक को भी कुछ होता है, तो यह उनकी जिम्मेदारी है।
Created On :   23 July 2026 1:53 PM IST










