नीट पेपर लीक मुद्दा: जंतर-मंतर पर झड़प, सीजेपी के प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों के बीच टकराव

जंतर-मंतर पर झड़प, सीजेपी के प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों के बीच टकराव
अभिजीत दिपके ने कहा बेरहम लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों को कोर्ट में ले जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों की निहंग सिखों से जंतर-मंतर पर झड़प हुई। हालांकि स्थिति अब सामान्य हो गई है और दोनों पक्षों को अलग कर दिया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर सीजेपी के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा मैं लाठीचार्ज के बारे में पहले ही बोल चुका हूं। यह बहुत बेरहम था और हम इसे करने वाले पुलिस अधिकारियों को कोर्ट में ले जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा आज हमारे प्रोटेस्ट का 34वां दिन है। सोनम सर की भूख हड़ताल जारी है। आज उनकी भूख हड़ताल का 26वां दिन है, इसलिए जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हमारा प्रोटेस्ट जारी रहेगा। लेकिन हम सोनम सर से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वे अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दें क्योंकि हम उनकी जान नहीं गंवा सकते

दूसरी तरफ प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग ,शिवाजी स्टेडियम,लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग समेत 16 मेट्रो स्टेशन अगले निर्देश तक बंद हैं।

Created On :   23 July 2026 3:19 PM IST

Tags

Next Story